फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Section two possession in handball and football

Ambala News: हैंडबॉल और फुटबॉल में खंड दो का कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Section two possession in handball and football
अंबाला सिटी। जिला स्तरीय खेल मुकाबले शुक्रवार को शुरू हुए। दो दिवसीय मुकाबले में पहले लड़कियों के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। पहले दिन शुक्रवार को आयुवर्ग-17 व 19 में कई खेल करवाए गए। शहर के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में कबड्डी, वालीबॉल, हैंडबॉल सहित अन्य मुकाबले कराए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचकर जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी अंबाला खंड वन सतवीर सैनी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक बलदेव नगर प्रधानाचार्या वीना भगानिया, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर प्रधानाचार्य रामचंद्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मोहड़ा प्रधानाचार्या डॉ. अंजना बजाज, सहायक शिक्षा अधिकारी खेल अमरिंद्र सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

खेल करवाने में कुलवंत सिंह, मंगतराम, रमनजीत सिंह, गुरप्रीत कौर, मलकीत सिंह, गुरुदेव सिंह, ओंकार चोपड़ा, विशाल सैनी व मोनिका ने अहम भूमिका निभाई। वहीं, तुलसी पब्लिक स्कूल अंबाला सिटी, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल रामपुर सरहसेड़ी, वार हीरोज स्टेडियम अंबाला छावनी,पुलिस लाइन ग्राउंड अंबाला सिटी, सिग्नस हाई स्कूल साहा, पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल अंबाला सिटी, पुलिस डीएवी अंबाला सिटी, धनकौर गांव, पीकेआर जैन वाटिका अंबाला सिटी और ओपीएस विद्या मंदिर में मुकाबले करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे खेल परिणाम
- स्केटिंग : आयुवर्ग-17 में ओपीएस स्कूल की वंशिका प्रथम, राजनंदिनी द्वितीय, आयुवर्ग-19 में ओपीएस स्कूल की नाजप्रीत प्रथम, रिया द्वितीय। इन लाइन में एलएमजेपीएस स्कूल से मानवी प्रथम, एसवीएन स्कूल से इशा द्वितीय।
-बेसबॉल: आयुवर्ग-17 में बराड़ा खंड प्रथम, खंड वन द्वितीय, आयुवर्ग-19 में खंड वन प्रथम, बराड़ा खंड द्वितीय।
-रेसलिंग : आयुवर्ग-17 में 40 किलोग्राम भारवर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय सुल्लर से प्रियंका रानी व एसए जैन मॉडल स्कूल की अलीशा प्रथम, 53 किलोग्राम भारवर्ग में एनएएसएस अंबली से खुशबू प्रथम, 57 किलोग्राम भारवर्ग में एनएएसएस अंबली से सानिया प्रथम, आयुवर्ग-19 में 50 किलोग्राम भारवर्ग में बीडीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारायणगढ़ से गुरु देवी प्रथम, 53 किलोग्राम भारवर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर से पायल प्रथम, 57 किलोग्राम भारवर्ग में एनएएसएस अंबली से संजना प्रथम, 59 किलोग्राम भारवर्ग में एनएएसएस अंबली से अंशिका प्रथम रही।
-वेट लिफ्टिंग : आयुवर्ग-17 में 40 किलोग्राम भारवर्ग में राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुलिस लाइन की सविता प्रथम, 45 किलोग्राम भारवर्ग में मुस्कान प्रथम, गरिमा द्वितीय, 49 किलोग्राम भारवर्ग में हिमांशी प्रथम, मुस्कान नेगी द्वितीय, 55 किलोग्राम भारवर्ग में संजना प्रथम, 71 किलोग्राम भारवर्ग में दिशा प्रथम रही। इसी तरह आयुवर्ग-19 में 40 किलोग्राम भारवर्ग में काजल प्रथम, नैंसी द्वितीय, 45 किलोग्राम भारवर्ग में पूजा प्रथम, अनुष्का द्वितीय, 55 किलोग्राम भारवर्ग में सिमरन प्रथम, 64 किलोग्राम भारवर्ग में खुशी प्रथम रही।
-वालीबॉल : आयुवर्ग-17 में नारायणगढ़ खंड प्रथम, बराड़ा खंड द्वितीय, आयुवर्ग-19 में बराड़ा खंड प्रथम, नारायणगढ़ खंड द्वितीय रहे।
-सॉफ्टबॉल : आयुवर्ग-17 में बराड़ा खंड प्रथम, अंबाला खंड वन द्वितीय। आयुवर्ग-19 में अंबाला खंड वन, बराड़ा खंड द्वितीय रहा।
- जूडो: आयुवर्ग-17 में 36 किलोग्राम भारवर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन अंबाला शहर की मोनिका प्रथम, 40 किलोग्राम भारवर्ग में राजकीय विद्यालय सुल्लर की प्रियंका प्रथम, 44 किलोग्राम भारवर्ग में 44 किलोग्राम भारवर्ग में माइंड ट्री स्कूल से हर्षदीप प्रथम, 48 किलोग्राम भारवर्ग में लॉर्ड महावीर जैन स्कूल से तनीषा प्रथम, 52 किलोग्राम भारवर्ग में जैन पब्लिक स्कूल से पूर्ति प्रथम, 57 किलोग्राम भारवर्ग में बीपीएस स्कूल की संस्कृति प्रथम, 63 किलोग्राम भारवर्ग में जैन पब्लिक स्कूल की नव्या प्रथम रही।

-हैंडबॉल : आयुवर्ग-17 में अंबाला खंड टू प्रथम, अंबाला खंड वन द्वितीय, आयुवर्ग-19 में अंबाला खंड टू प्रथम, अंबाला खंड वन द्वितीय रहा।
-फुटबॉल : आयुवर्ग-17 में अंबाला खंड टू प्रथम, बराड़ा खंड टू द्वितीय, आयुवर्ग-19 में अंबाला खंड वन प्रथम, अंबाला खंड टू द्वितीय रहा।
-बॉस्केटबॉल : आयुवर्ग-17 में अंबाला खंड टू प्रथम, अंबाला खंड वन द्वितीय रहा। आयुवर्ग-19 में अंबाला खंड टू प्रथम रहा।
-कबड्डी : आयुवर्ग-17 में बराड़ा खंड वन प्रथम, नारायणगढ़ खंड द्वितीय रहा। आयुवर्ग-19 में नारायणगढ़ खंड प्रथम, अंबाला खंड टू द्वितीय रहा।
-खो-खो : आयुवर्ग-17 में साहा खंड प्रथम, अंबाला खंड टू द्वितीय, आयुवर्ग-19 में अंबाला खंड टू प्रथम, अंबाला खंड वन द्वितीय रहा।
-योग: आयुवर्ग-17 में अंबाला खंड वन से राधा प्रथम, पिंकी द्वितीय, बराड़ा खंड से आरुषि तृतीय, अंबाला खंड टू से आरुषि चौथे, अंबाला खंड टू से गुंजन पांचवें नंबर पर रही। आयुवर्ग-19 में अंबाला खंड टू से वंशिका प्रथम, बराड़ा खंड से भूमिका द्वितीय, अंबाला खंड टू से सम्राट तृतीय, बराड़ा खंड से वंशिका चौथे व प्रियम पांचवें स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed