फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Second accused caught in the case going to Goa with liquor

शराब लेकर चंडीगढ से गोवा जा रहे ट्रक के मामले में दूसरा आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Second accused caught in the case going to Goa with liquor
शराब तस्करी के मामले में साहा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी रोहताश सिंह निवासी नारनौल नजदीक एचएमएल फैक्टरी जिला महेन्द्रगढ़ को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बता दें ट्रक में शराब की करीब 1000 पेटियां लोड़ कर चंडीगढ़ से गोवा ले जाया जा रहा था, लेकिन पुलिस ने शहजादपुर के पास ट्रक को काबू किया और शराब को बरामद कर आगामी कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

25 फरवरी को थाना साहा के पुलिस दल को सूचना मिली कि साहा-शहजादपुर टी-प्वाइंट मार्ग से ट्रक में चंडीगढ़ से गोवा ले जाने के लिए अवैध शराब की तस्करी करने की धोखाधड़ी का आपराधिक कार्य किया जाता है। इस सूचना के बाद पुलिस ने साहा-शहजादपुर टी-प्वाइंट के पास नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों की चेंकिंग के दौरान पुलिस ने आबकारी विभाग निरीक्षक रामकुमार को मौके पर बुलाया और कार्रवाई करते हुए ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक से 1000 पेटी अंग्रेजी शराब (300 पेटी बोतल, 350 पेटी आधे व 350 पेटी पव्वे कुल 12000 बोतल) बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने ट्रक सहित आरोपी चालक गिफ्टी सिंह गांव कोतरखाना जिला यमुनानगर को गिरफ्तार कर थाना साहा में मामला दर्ज किया था। अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed