{"_id":"69ebce689d8df9c4910118b4","slug":"search-operation-continued-for-the-second-day-after-receiving-threatening-emails-ambala-news-c-36-1-amb1001-162183-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद दूसरे दिन भी चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद दूसरे दिन भी चलाया तलाशी अभियान
विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में जांच करती आरपीएफ की टीम। संवाद
- फोटो : 1
आरपीएफ ने खंगाला पार्सल कार्यालय व वाहन पार्किंग
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। वीरवार को धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद कैंट रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन चेकिंग अभियान चलाया गया। आरपीएफ, जीआरपी और खुफिया एजेंसियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए स्टेशन के प्रवेश द्वारों से लेकर पार्सल कार्यालय तक को खंगाला। अभियान के दौरान विशेष रूप से वाहन पार्किंग और पार्सल घर की जांच की गई। मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वॉड की मदद से लावारिस वस्तुओं और संदिग्ध बैगों की तलाशी ली गई। इस दौरान प्लेटफार्मों पर बैठे संदिग्ध व्यक्तियों से न केवल पूछताछ की गई, बल्कि उनके पहचान पत्रों की भी जांच हुई।
खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय
बम की धमकी के मद्देनजर स्थानीय पुलिस के साथ-साथ इंटेलिजेंस विंग भी सक्रिय है। स्टेशन पर आने-जाने वाले हर रास्ते पर पैनी नजर रखी जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से पल-पल की निगरानी की जा रही है। आरपीएफ प्रभारी रविंदर सिंह ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पार्सल कार्यालय में आने वाले हर छोटे-बड़े पैकेट की निगरानी की जा रही है। इसके अलावा पार्किंग में खड़े वाहनों के नंबरों की जांच की जा रही है ताकि बाहरी वाहनों की पहचान हो सके। रेलवे उद्घोषणा प्रणाली के जरिए यात्रियों को किसी भी लावारिस वस्तु को न छूने और सतर्क रहने की हिदायत दी जा रही है।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में जांच करती आरपीएफ की टीम। संवाद- फोटो : 1
विज्ञापन