फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   SDO and peon arrested for taking bribe in Ambala

विजिलेंस की रेड से हड़कंप, पांच हजार की रिश्वत लेते कृषि विभाग का एसडीओ और चपरासी गिरफ्तार

Thu, 05 Dec 2019 08:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Dec 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
SDO and peon arrested for taking bribe in Ambala
प्रतीकात्मक तस्वीर

5 हजार रुपये की रिश्वत लेते कृषि विभाग के एसडीओ प्रवीण कुमार व चपरासी शुभम को राज्य सतर्कता ब्यूरो की टीम ने रंगेहाथो पकड़ा है। ये दोनों शहर निवासी व मटेहड़ी में पेस्टीसाइड (दवा) विक्रेता मोहित की दुकान की जांच के दौरान दिए गए कारण बताओ नोटिस को रफा-दफा करने के लिए 'सुविधा शुल्क' वसूल रहे थे। 

विज्ञापन


बिचौलिए की भूमिका अदा कर रहे शुभम ने जैसे ही पैसे पकड़े, विजिलेंस की टीम ने रेड कर दी। एसडीओ को भी वहीं काबू कर लिया। भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत दर्ज केस में आरोपियों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया गया। शुक्रवार कोर्ट में पेश किया जाएगा। रेड के दौरान शहर कृषि विभाग कार्यालय में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन

कई कर्मचारी सीट छोड़कर इधर-उधर हो गए। पिछले माह भी पंजोखरा थाने में 35 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल को रंगेहाथ पकड़ा गया था। केस के अनुसार दोपहर बाद विजिलेंस की टीम ने अचानक रेड कर दी। उस दौरान शुभम के हाथ में रंग लगे पैसे थे। पूछताछ में उसने कहा कि पैसे उसने एसडीओ के कहने पर पकड़े हैं। 

एक माह पहले पेस्टीसाइड की हुई थी जांच
केस के अनुसार करीब एक माह पूर्व कृषि विभाग की टीम ने प्रवीण के नेतृत्व में पेस्टीसाइड वालों के सामान की जांच की थी। इस दौरान मोहित को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। कार्यालय में आने पर उसे कहा कि यदि वह कुछ पैसे दे तो नोटिस को रफा-दफा किया जा सकता है।

शुभम के माध्यम से डील चलती रही। 5 हजार में सौदा होने पर पैसे देने के लिए गुरुवार का दिन तय था। इसी दौरान प्रवीण ने विजिलेंस एसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। आलाधिकारियों से स्वीकृति मिलने के बाद उसे पैसे के लिए भेजा था।

राज्य सतर्कता ब्यूरो के एसपी के मुताबिक एग्रीकल्चर विभाग के एसडीओ प्रवीण व चपरासी शुभम को पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। नोटिस की रिपोर्ट सही करने के लिए पैसे मांगे गए थे। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। -सुरेश कौशिक, एसपी विजिलेंस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed