{"_id":"694053dab8f24f98f20343ee","slug":"sdm-listened-to-the-problems-in-the-solution-camp-ambala-news-c-36-1-sknl1003-154732-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनीं समस्याएं
Tue, 16 Dec 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। शहर में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर एसडीएम दर्शन कुमार ने लोगो की समस्याएं सुनी। और संबंधित विभागों को शिकायतें मार्क करते हुए समाधान के निर्देश दिए। बिहटा गांव से आए नरेश व पूजा रानी ने गांव में शीतला माता मंदिर के पास बंद पड़े नाले में पानी निकासी न होने के बारे बताया। वार्ड 7 से विशाल ने जग्गी गार्डन व इसके साथ लगते क्षेत्रों में सीवरेज के टूटे ढक्कन और रास्ते में लगे बिजली के पोल हटवाने के बारे में शिकायत दी। बब्याल से सुमन ने बिजली का मीटर कनेक्शन लगवाने बारे, अलाउदीन माजरा से रेनू बाला, कश्मीरी व अन्य ने बिजली बिल से संबंधित समस्या बताई। हरपाल सिंह बलाना ने मुआवजा दिलवाने बारे, सरदहेड़ी से आए अशोक कुमार व बालक राम ने पंचायती जमीन पर रास्ते की पेमाइश करवाने बारे, पंजैल से श्रवण सिंह ने पंचायती जमीन की निशान देही करवाने बारे, डंगडेहरी से परमजीत कौर ने पीपीपी में अपनी आय ठीक करवाने बारे, लाहा माजरी साहा से जोगिन्द्र सिंह द्वारा गंदे पानी की निकासी करवाने बारे, मनमोहन नगर से आई महिला आरती ने पीपीपी में आय ठीक करवाने बारे, महेश नगर से आए प्रमोद कुमार ने पीला राशन कार्ड बनवाने बारे शिकायत रखी। डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, बिजली निगम के एसडीओ जोगिन्द्र सिंह, इंस्पेक्टर राकेश मणी व अन्य विभागों के मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन