फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   SD Chatterjee Football Square will be constructed at a cost of lakhs

Ambala News: लाखों की लागत से बनेगा एसडी चटर्जी फुटबॉल चौक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 03:47 AM IST
विज्ञापन
SD Chatterjee Football Square will be constructed at a cost of lakhs
अंबाला। अंबाला छावनी में फुटबॉल का सुनहरा दौर फिर से लौटे, इसके लिए हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने फुटबॉल के दादा कहे जाने वाले एसडी चटर्जी फुटबॉल चौक की स्थापना करवाने का फैसला किया है। इस शुभ कार्य के लिए उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से 12 लाख रुपये नगर परिषद को जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने नगर परिषद को एसडी चटर्जी की याद में फुटबॉल चौक निर्माण करने को कहा है। इस राशि से आगामी दिनों में नगर परिषद की ओर से एसडी चटर्जी फुटबॉल चौक का निर्माण कराया जाएगा। इससे पहले अंबाला छावनी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के फीफा एप्रूव्ड फुटबॉल का निर्माण कैबिनेट मंत्री करवा चुके हैं, इसका निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है।
विज्ञापन

डिजाइन तैयार
फुटबॉल चौक के निर्माण को लेकर नगर परिषद अधिकारियों ने इसके डिजाइन को भी अंतिम रूप दे दिया है। नगर परिषद द्वारा आगामी दिनों में फुटबॉल चौक के निर्माण कार्य को प्रारंभ किया जाएगा जोकि बेहद आकर्षक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि अंबाला छावनी में दादा के नाम से मशहूर एसडी चटर्जी के समय में फुटबॉल ने बुलंदियों को छुआ था और तब अंबाला की फुटबॉल की धाक थी। इसने मोहन बगान, मोहम्मडन स्पोर्टिंग और अन्य नामी टीमों को धूल चटाई थी।

गत दिनों ही फुटबाल प्रेमियों की ओर से आयोजित एसडी चटर्जी फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान भी कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मंच से कहा था कि वो कौमें फना हो जाया करती हैं जो अपने पूर्वजों को याद नहीं करतीं। उन्होंने इस बात पर भी खुशी जताई थी कि चटर्जी के परिवार सदस्य भी कई सालों बाद यहां आए हैं और यह चटर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि है जो उन्होंने इस शहर के लिए किया और कई खिलाड़ी तैयार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed