फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Screws will be tightened on those doing commercial work by taking domestic water connections

Ambala News: पानी के घरेलू कनेक्शन लेकर व्यवसायिक कार्य करने वालों पर कसेगा शिकंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Screws will be tightened on those doing commercial work by taking domestic water connections
अंबाला सिटी। पानी का घरेलू कनेक्शन लेकर व्यवसायिक कार्य करने वालों पर जल्द ही जनस्वास्थ्य विभाग शिकंजा कसने की तैयारी में है। इस समय शहर क्षेत्र में दो हजार के करीब व्यवसायिक कनेक्शन हैं, जबकि व्यवसायिक कार्य इससे ज्यादा चल रहे हैं। इसमें पानी की खपत बहुत अधिक होती है।
विज्ञापन

घरेलू कनेक्शन पर केवल 60 रुपये प्रतिमाह का बिल देना पड़ता है। वहीं व्यवसायिक कनेक्शन पर 125 रुपये महीना वह भी सबसे कम है। अगर बिना कनेक्शन के व्यवसायिक कनेक्शन चलता है तो उससे 1200 रुपये प्रति माह तक लिए जा सकते हैं। विभाग को नुकसान न हो, इसीलिए विभाग की ओर से यह अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में करीब 45 हजार कनेक्शन हैं, जबकि एक लाख के करीब घर हैं। ऐसे में करीब 60 हजार के करीब लोग ऐसे हैं, जिन्होंने मीटर ही नहीं लगाया हुआ है। नियम के अनुसार बिना मीटर वालों से करीब 120 रुपये प्रतिमाह तक बिल लिया जाता है। विभाग की ओर से किए गए सर्वे में बहुत से लोगों ने मीटर ही नहीं लगाए थे। जिन्हें जल्द मीटर लगाकर विभाग को सूचना देने के लिए कहा गया था, परंतु न तो लोगों ने मीटर लगवाए और न ही विभाग को सूचना दी। इस कारण एक घर में पानी की कितनी खपत हो रही है इसकी विभाग जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू और व्यवसायिक पानी के कनेक्शन के लिए अलग-अलग रेट निर्धारित हैं। वहीं बिना मीटर से पानी का प्रयोग करने वालों के लिए भी। जल्द ही इसकी जांच को लेकर कार्य किया जाएगा।
- करणबीर, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed