{"_id":"67cf384fc4d9de63460ca92d","slug":"scorpio-riders-stole-buffalo-and-calf-ambala-news-c-36-1-sknl1017-138911-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्कॉर्पियो सवार चुरा ले गए भैंस और कटड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्कॉर्पियो सवार चुरा ले गए भैंस और कटड़ा
विज्ञापन
अंबाला। स्कॉर्पियो कार में दुधारू पशुओं को चुराने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। एक माह में यह गिरोह तीन अलग-अलग गांव में वारदात को अंजाम दे चुका है।
चोर कार के पीछे की सीटें निकालकर जगह बना लेते हैं, जिससे कि चोरी के बाद पशुओं को गाड़ी में बैठाकर ले जा सके। इसी तरह की वारदात जटवाड़ गांव में 6 मार्च को हुई। किसान राजिंद्र सिंह ने अपने घर के बरामदे के एक कमरे में भैंस और कटड़ा बांधा था। अगले दिन सुबह उठा तो देखा कि कमरे का ताला टूटा था। गांव के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो चोरी का खुलासा हुआ। पंजोखरा थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो कार चालक और अन्य पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस से बचाव के लिए लाते हैं कार
शातिर गिरोह के सदस्य स्कॉर्पियो के जरिए ग्रामीण आ पुलिस की आंखों में धूल झोंकने का काम करते हैं, जिससे कि उन्हें कोई देख भी ले तो वह चोर न समझ सके। जटवाड़ में हुई चोरी से पहले चोरी कार में पहले रेकी कर रहे थे। देररात को कमरे का ताला तोड़कर भैंस को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
25 फरवरी को दो भैंसें हुई थी चोरी
बिंजलपुर और सिरसगढ़ गांव से दो भैंसे भी इसी गिरोह के सदस्य 25 फरवरी को चुरा ले गए थे। ग्रामीणों ने जब गांव में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो उन्हें चोरी का पता चला था। चोर सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर आए थे। देखते ही देखते वह घर के बाहर गाड़ी खड़ी कर एक-एक कर भैंस को चुरा ले गए थे।
विज्ञापन
वर्जन
स्कॉर्पियो में आने वाले चोरों की तलाश के लिए सीआईए की टीमें भी लगी है। जल्द ही इन चोरों को काबू कर लिया जाएगा।
एसआई रोहताश, थाना प्रभारी पंजोखरा।