फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   school boundry wall collaspe just after children leaves the place

सरकारी स्कूल की गिरी दीवार, बाल-बाल बचे छात्र

Thu, 03 Sep 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Thu, 03 Sep 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
school boundry wall collaspe just after children leaves the place

रेलवे रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेन ब्रांच की बुधवार को जोरदार धमाके के साथ चालीस फुट की दीवार गिर गई। बताया जाता है कि जल विभाग की ओर से स्कूल के पीछे ट्यूबवैल लगाया जा रहा था कि अचानक यह दीवार गिर गई। इसी दीवार के साथ स्कूल का कमरा था, जबकि आंगनबाड़ी के बच्चों को रूटीन से हटकर कुछ देर पहले ही भोजन आदि खिलाकर रवाना किया था। इस संबंध में प्रिंसिपल ने पुलिस को शिकायत दी है। 

स्कूल की दीवार से कुछ दूर ही जल विभाग द्वारा ट्यूबवेल लगाया जा रहा है। इस दौरान निकली रही मिट्टी आदि को स्कूल की  दीवार के साथ ही डाला जा रहा है। बुधवार को अचानक दीवार एक धमाके के साथ गिर गई, जिससे स्कूल में दहशत फैल गई। तुरंत ही अध्यापक व प्रिंसिपल मौके पर पहुंचे और देखा कि करीब चालीस फुट दीवार ढह गई है। प्रिंसिपल नीरज गौतम ने बताया कि जिस तरह से ट्यूबवेल की खुदाई के बाद मिट्टी दीवार के साथ डाली गई, उसी कारण से यह दीवार ढह गई है। यह सौभाग्य रहा कि निर्धारित समय से पहले ही आंगनबाड़ी के बच्चों को भोजन आदि खिलाकर रवाना किया था, जबकि इसी दीवार के साथ सातवीं कक्षा लग रही थी, जिसमें काफी बच्चे मौजूद थे। इस संबंध में उन्होंने पुलिस व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed