फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Scam of selling vehicle through Instagram, lost Rs 4.50 lakh

Ambala News: इंस्टाग्राम से वाहन बेचने का झांसा, 4.50 लाख उड़ाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Scam of selling vehicle through Instagram, lost Rs 4.50 lakh
अंबाला। इंस्टाग्राम के जरिए गाड़ी बेचने का झांसा देकर व्यक्ति से चार लाख 50 हजार रुपये की ठगी की। शातिर बदमाशों ने पहले तो गाड़ी का सौदा किया और फिर अपनी जगह पर बुलाया। इतने में पैसे लेकर कार सवार चार युवक फरार हो गए। गांव कुडाला निवासी जुल्फकार ने बताया कि वह गांव में जिम संचालक है। करीब दो माह पहले पत्नी के मोबाइल पर इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखा था। लिखा था कि गाड़ियां बिकाऊ है। जैसे ही लेने की इच्छा जताते हुए मैसेज किया तो एक के बाद एक फोन आने लगे। बाद में आरोपी ने दशमेश ढाबा पर बुलाया और एक स्कोर्पियो व आई 20 गाड़ी दिखाई। इसमें से आई-20 गाड़ी लेने पर हामी भरी। ऐसे में 4 लाख 50 हजार रुपये में समझौता हुआ। बाद में आरोपी ने गाड़ी किसी को देने की बात कहीं। सगे संबंधियों से पैसे लेकर उन्हें देने के बोला।
विज्ञापन

ऐसे में उन्होंने साहा के पास दशमेश ढाबे पर बुलाया और फिर बोला कि इतना खाना खा लो। उसके बाद फिर नया हाईवे पर कालपी पुल के पास बुलाया और गाड़ी में बैठे चार युवकों ने पहले तो पैसे ले लिए और गिनने की बात कहीं। इतने में फर्जी दस्तावेज थमाकर देखने के लिए बोला। इतने में वह गाड़ी लेकर यमुनानगर की तरफ भाग गए। हालांकि कुछ दूर पीछा भी किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed