{"_id":"616c74d2523dee088b5df1e0","slug":"sarpanch-s-brother-in-law-killed-when-electric-wire-breaks-from-combine-ambala-news-knl86810494","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबाइन से बिजली के तार टूटने पर सरपंच के देवर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंबाइन से बिजली के तार टूटने पर सरपंच के देवर की हत्या
विज्ञापन
हत्या के मामले में साहा पुलिस द्वारा काबू किए आरोपी।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सम्भालखा में कंबाइन से बिजली के तार टूटने पर 15-20 लोगों ने मौजूदा सरपंच के देवर व ससुर पर रॉड डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में देवर मंदीप सिंह की मौत हो गई। वहीं ससुर प्रीतपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। यह वारदात शनिवार रात की है। पुलिस ने 11 लोगों पर मामला दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
शिकायत में गांव सम्भालखा का निवासी हरजोत सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसकी पत्नी जितेंद्र कौर गांव की मौजूदा सरपंच हैं। शनिवार शाम को दिनेश बाबा की कंबाइन व हमारी कंबाइन खेतों से धान काटकर वापस गांव में आ रही थी।
हमारी कंबाइन पर राजेश कुमार निवासी गांव सीकरी, जिला करनाल ड्राइवरी करता है। हमारा रिश्तेदार मंदीप सिंह निवासी गांव धुराला व मैं दिनेश बाबा की कंबाइन के पीछे अपनी कंबाइन पर आ रहे थे। हमारे आगे जा रही कंबाइन माता रानी के स्थान के पास बिजली के तारों से टकरा गई। जिस कारण गांव के धर्मपाल, मामराज व अन्यों के घरों की बिजली गुल हो गई। इसके बाद धर्मपाल व उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने आकर दिनेश बाबा की कंबाइन के ड्राइवर के साथ झगड़ा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
धर्मपाल, मनीष व सुदेश ने मेरे पिता प्रीतपाल को थप्पड़ मुक्के मारने शुरू कर दिए। जिससे मेरे पिता की दाहिनी आंख व मुंह पर चोटें लगीं। तभी धर्मपाल, जसबीर, सुखबीर, मनीष, अशोक, मामराज, रामप्रकाश, राजेंद्र व जगपाल, लक्ष्मण लोहे की रॉड, डंडे, बिंडे, लाठियां लेकर आ गए। उनके साथ 15-20 व्यक्ति और थे। उन्होंने आते ही हम पर हमला कर दिया।
हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले में रिश्तेदार मंदीप लहूलुहान हो गया। पुलिस की मदद से उसे छावनी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी सुदेश, जसबीर सिंह, सुखबीर, मनीष, धर्मपाल, कर्मपाल, अशोक, मामराज, रामप्रकाश, राजेंद्र, जगपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।