फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Saroj became a contender from Ward 15, discord among BJP

वार्ड 15 से सरोज बनी दावेदार, भाजपाइयों में कलह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Saroj became a contender from Ward 15, discord among BJP
मुलाना। भाजपा ने जिला परिषद के वार्ड 15 से जिला महामंत्री कृष्ण राणा की पत्नी सरोज रानी को दावेदार बनाया गया है। इस वार्ड में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोनिका कालड़ा व पूर्व मुलाना मंडल अध्यक्ष मोहित शर्मा की पत्नी दीपिका शर्मा की दावेदारी में शामिल थी। यह दोनों वार्ड नंबर 15 में शामिल गांवों के रहने वाली हैं। वहीं सरोज रानी अधोया से है जो वार्ड नंबर 13 में आता है। वह वार्ड 13 से जिला परिषद की पूर्व सदस्य हैं। मोनिका कालड़ा और मोहित शर्मा ने भाजपा पर अनदेखी के आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया है। जिससे भाजपा की अंदरूनी कलह सामने आ रही है।
विज्ञापन

जिला परिषद वार्ड 15 में भाजपा अब गुटों में बटी हुई नजर आ रही है। एक ओर सरोज रानी जोकि पार्टी से दावेदार बनकर मैदान में उतर रही हैं दूसरी ओर, मोहित शर्मा अपनी पत्नी दीपिका शर्मा को आजाद उतारने जा रहे हैं। साथ ही भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य अंजू शर्मा भी जिला परिषद सदस्य के लिए वार्ड नंबर 15 से चुनावी जंग में शामिल हो चुकी हैं। अब भाजपा के सिपाही ही एक दूसरे के खिलाफ वोट मांगते नजर आएंगे। जिसका नुकसान साफ तौर पर पार्टी को होता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

पार्टी द्वारा लिया गया निर्णय वार्ड 15 के सभी कार्यकर्ताओं की अनदेखी है। वार्ड 15 से ही किसी कार्यकर्ता को दावेदार बनाना चाहिए था। हमारे साथ नाइंसाफी हुई है। इसके बावजूद मैं भाजपा के साथ रहूंगी क्योंकि मेरे संस्कारों में बगावत करना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोनिका कालड़ा, भाजपा उपाध्यक्ष
वार्ड 15 में पार्टी द्वारा बनाए गए दावेदार अन्य वार्ड से हैं। उनकी खुद की वोट इस वार्ड में नहीं है। ऐसे में उनका कोई हक नहीं बनता। वार्ड 13 आरक्षित होते ही उन्होंने अपना रुख वार्ड 15 की तरफ कर लिया। जो गलत है। हम आजाद ही चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
-मोहित शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष, मुलाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed