{"_id":"664bd47c7409ba55bd07c554","slug":"sarabjot-ranks-first-in-paris-olympic-trials-ambala-news-c-36-1-ame1006-123414-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पेरिस ओलंपिक के ट्रायल में सरबजोत प्रथम रैंक पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पेरिस ओलंपिक के ट्रायल में सरबजोत प्रथम रैंक पर
विज्ञापन
मुलाना। धीन गांव से 22 वर्षीय गोल्ड मेडल विजेता निशानेबाज सरबजोत सिंह ने पेरिस में आयोजित ओलंपिक 2024 के लिए सभी ट्रायल प्रथम रैंक प्राप्त कर पास कर लिए है। सरबजोत के यह ट्रायल दिल्ली और भोपाल में आयोजित हुए थे।
सरबजोत ने 24 अक्टूबर 2023 को एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2023 में व्यक्तिगत कांस्य पदक जीत कर पिस्टल स्पर्धा में भारत के लिए पहला ओलंपिक कोटा हासिल किया था। सरबजोत सिंह अभी तक अलग अलग प्रतियोगिताओं में आठ गोल्ड सहित 26 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मेडल हासिल कर चुका है।
ओलिंपिक से पहले जर्मनी में विश्वकप :
सरबजोत के कोच अभिषेक राणा ने बताया कि सरबजोत ने सभी ओलंपिक ट्रालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ये ट्रायल 19 मई को समाप्त हुए है। उन्होंने बताया कि सरबजोत ओलंपिक से पहले म्यूनिख विश्व कप में आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता में निशाना लगाएगा। यह विश्व कप 31 मई से सात जून कर जर्मनी में आयोजित होगा। वहीं आठ जून के 20 जून तक फ्रांस में आयोजित कैंप में भी सरबजोत भाग लेगा। जिसके बाद 26 जुलाई से पेरिस में आयोजित ओलंपिक में सरबजोत देश के लिए निशानेबाजी में गोल्ड मेडल के लिए निशाना लगाएगा।
विज्ञापन
यू ट्यूब देखकर निशानेबाजी में बनी थी रुचि
सरबजोत सिंह ने यू-ट्यूब देखकर निशानेबाजी को अपना करियर बनाने की ठानी थी। इसे कड़ी मेहनत व लगन से सरबजोत ने सच कर दिखाया है। सरबजोत सिंह किसान जितेन्द्र सिंह का बेटा है। किसान होने के बावजूद जितेंद्र सिंह ने अपने बेटे को उसके सपने सच करने में भरपूर सहयोग किया। सरबजोत ने अपने माता-पिता सहित गांव धीन, कस्बे बराड़ा व जिला अंबाला का नाम विदेशों तक रोशन किया है ।