फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sant Ravidas Prakashotsav will be celebrated with pomp

Ambala News: धूमधाम से मनाया जाएगा संत रविदास प्रकाशोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Sant Ravidas Prakashotsav will be celebrated with pomp
अंबाला सिटी। गुरु संत रविदास महाराज के प्रकाशोत्सव के लिए शहर के विभिन्न रविदास मंदिरों की संस्थाओं की ओर से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बता दें कि आगामी 24 फरवरी को गुरु संत रविदास महाराज का प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान 22 फरवरी को शहर के कई क्षेत्रों से गुरु संत रविदास की पालकी सहित एक नगर कीर्तन निकालेगा। नगर कीर्तन में विभिन्न बैंडबाजों की टीमों सहित संकीर्तन मंडलियों की ओर से संत गुरु रविदास की महिमा का गुणगान होगा। इस कार्यक्रम को भव्य ढंग से मनाने के लिए रविदास मंदिर कमेटियों की तैयारियां जोरों पर हैं। संत रविदास प्रकाशोत्सव के लिए बलदेव नगर, दुर्गानगर, कांवला, जंडली और पुलिस लाइन सहित कई क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


ये रहेे कार्यक्रम
सिटी के रविदास माजरी स्थित गुरु रविदास गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के प्रधान रिंकू ने बताया कि 22 को रविदास मंदिर में भजन होंगे। 23 फरवरी को नगर कीर्तन होगा। 23 को भिवानी से पहुंचे भजन सम्राट गुरु संत रविदास की महिमा का गुणगान करेंगे। 24 को संकीर्तन मंडलियां गुरु संत रविदास की महिमा का गुणगान करेंगी। रात्रि आठ बजे आतिशबाजी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिवसीय होगा कार्यक्रम : बंटी



डॉ. भीमरव अंबेडकर जनकल्याण सभा मोती नगर अंबाला शहर के प्रधान बंटी कुमार ने बताया कि मोती नगर रविदास मंदिर में गुरु संत रविदास प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। सर्वप्रथम 22 फरवरी को गुरु संत रविदास महाराज की सुंदर पालकी सजाई जाएगी, जिसकी अगुवाई में एक विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। शोभायात्रा में विभिन्न संकीर्तन मंडलियों द्वारा महाराज की महिमा का गुणगान किया जाएगा। वहीं बैंड बाजों की धार्मिक धुनों के बीच संत रविदास महाराज के जयकारे गूंजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed