फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sample testing for Shatabdi is lax

Ambala News: शताब्दी के लिए सैंपल की जांच ढीली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Sample testing for Shatabdi is lax
नई दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 12045 शताब्दी एक्सप्रेस। फाइल फोटो
अंबाला। नई दिल्ली-कालका शताब्दी से लिए मक्खन के सैंपल की रिपोर्ट 25 दिन बीत जाने के बाद भी तैयार नहीं है। इस मामले में ढिलाई बरती जा रही है।
विज्ञापन

ऐसी ही शिकायत पीड़ित यात्री की तरफ से डीआरएम और रेल मंत्री को सोशल मीडिया के माध्यम से भेजने की तैयारी हो रही है। दिल्ली निवासी विवेक धवन का कहना है कि रिपोर्ट में हो रही देरी से विभागीय कर्मचारियों की कार्यशैली भी शक के दायरे में है कि कहीं रिपोर्ट के साथ छेड़छाड़ तो नहीं की जा रही।
विवेक धवन ने बताया कि मामला तीन सितंबर का है और आज 28 सितंबर है, इसकी शिकायत किए हुए 25 दिन का समय बीत गया है जबकि उन्हें जानकारी मिली थी कि सैंपल की रिपोर्ट 15 दिन में आ जाती है। यह सामने आया है कि अभी रिपोर्ट आने में 15 दिन का समय और लग सकता है, क्योंकि रिपोर्ट लेने के लिए विभागीय कर्मचारियों को पंजाब स्थित लैब में भेजा गया था। इसी प्रकार दूसरे मामले आइसक्रीम के मामले में, जिसकी शिकायत खुद डीआरएम अंबाला ने की थी, वो भी अभी लंबित है।
विज्ञापन

यह थे मामले
पहला मामला तीन सितंबर को सामने आया था, जब ट्रेन नंबर 12011 नई दिल्ली-कालका शताब्दी में सुबह नाश्ते के दौरान एक नामी कंपनी की मक्खन की टिकी परोसी गई। विवेक धवन ने जैसे ही मक्खन की टिकी को खोला और इसे चेक किया तो यह डालडा घी प्रतीत हुआ। उसने तुरंत ट्रेन में तैनात पैंट्री मैनेजर व ट्रेन मैनेजर अशोक कुमार को दी। ट्रेन के अंबाला पहुंचने पर संदिग्ध मक्खन की टिक्कियों से भरे डिब्बे को कब्जे में लिया और इसके सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार दूसरा मामला छह सितंबर को उस समय संज्ञान में आया, जब खुद डीआरएम अंबाला ट्रेन नंबर 12045 नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी के एग्जिक्यूटिव कोच में सफर कर रहे थे। उन्होंने आइसक्रीम की शिकायत कंट्रोल पर की तो ट्रेन के अंबाला पहुंचने पर आइसक्रीम के डिब्बे कब्जे में लिए गए और ये सेंपल भी जांच के लिए लैब में भेजे गए थे।
वर्जन
अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। जानकारी मिली है कि रिपोर्ट आने में अभी कुछ समय लगेगा। रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed