फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Salvation is possible through Guru's grace: Gopal Das

गुरु कृपा से संभव है उद्धार : गोपाल दास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Salvation is possible through Guru's grace: Gopal Das
श्री सिद्ध किराना में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में मौजूद श्रद्धालु। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। श्री सिद्ध किराना सेवा समिति की ओर से श्रीमद्भागवत कथा आयोजित की गई। इसमें बाबा गोपाल दास महाराज ने श्रद्धालुओं को भक्ति का मार्ग दिखाया।
उन्होंने बताया कि मनुष्य के जीवन में कर्म भक्ति में बाधक नहीं हैं, बस क्रिया को परमात्मा की सेवा से जोड़ने और भाव बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सांसारिक प्रेम में व्यक्ति अपने प्रिय का स्मरण करते हुए सभी कार्य सुचारू रूप से करता है, वैसे ही निरंतर नाम सुमिरन करते हुए भी समस्त सांसारिक दायित्व निभाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने महारास के प्रसंग पर चर्चा करते हुए कहा कि रासलीला काम लीला नहीं बल्कि काम के मान-मर्दन की लीला है। इसके श्रवण मात्र से हृदय का काम रूपी शत्रु परास्त हो जाता है। महाराज ने जीवन में सद्गुरु की महत्ता के बारे में कहा कि बिना गुरु कृपा के ईश्वरीय मार्ग का बोध और उद्धार संभव नहीं है।

श्री सिद्ध किराना में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में मौजूद श्रद्धालु। प्रवक्ता

श्री सिद्ध किराना में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में मौजूद श्रद्धालु। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed