फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Saksham made it to the National Championship for the fifth time

Ambala News: सक्षम ने पांचवीं बार बनाई नेशनल चैंपियनशिप में जगह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Saksham made it to the National Championship for the fifth time
अंबाला का बॉस्केटबॉल ​खिलाड़ी सक्षम हुड्डा: संवाद
अंबाला। आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र सक्षम हुड्डा ने गुरुग्राम में चल रही 40वीं यूथ नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की टीम में जगह बनाकर अंबाला का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

यह चैंपियनशिप पांडेचेरी में 9 से 16 अप्रैल तक चल रही है। इस चैंपियनशिप के पहले तीन मुकाबले हरियाणा की टीम ने जीत लिए है और चौथा मुकाबला रविवार को राजस्थान से होना है। इस मैच के बाद जीतने पर हरियाणा की टीम सीधा क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लेगी। बॉस्केटबॉल कोच सतीश कुमार ने बताया कि सक्षम आर्मी पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन

इससे पहले भी सक्षम चार बार नेशनल खेल चुका है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में आयोजित हुई नेशनल में सक्षम ने अंडर-14 में रजत पदक हासिल किया था। जबकि 2024 में अंडर-17 स्कूल नेशनल व अंडर-14 ओपन नेशनल चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल किया था। इसके अलावा 2024 में ही छत्तीसगढ़ रायपुर में हुई एसजीएफआई नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सेदारी ली थी। यह सक्षम की पांचवीं नेशनल चैंपियनशिप है और इसमें भी पदक लाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed