फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Saharanpur rail section repaired, 10 km. speeding goods train

Ambala News: सहारनपुर रेल सेक्शन दुरुस्त, 10 किमी. गति से निकाली मालगाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur rail section repaired, 10 km. speeding goods train
अंबाला। अंबाला-सहारनपुर रेलवे सेक्शन पर 19 घंटे बाद दोपहर एक बजे ट्रेनों के संचालन को लेकर हरी झंडी दे दी गई। दोपहर 1.20 बजे उधमपुर से आई मालगाड़ी को सहारनपुर की तरफ भेजा गया। सुरक्षा को देखते हुए अंबाला-दुखेड़ी लाइन पर टांगरी पुल के नजदीक 10 किमी की गति रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं रविवार सुबह कुछ ट्रेनों को पूर्णतौर पर रद, कुछ को बीच रास्ते रोककर वापस चलाया तो कुछ को पानीपत के रास्ते गंतव्य तक भेजा गया।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 14332 कालका-दिल्ली, 14522 अंबाला-दिल्ली, 04501 ऊना हिमाचल-सहारनपुर, 04147 सहारनपुर-अंबाला एक्सप्रेस को रद किया गया। वहीं ट्रेन नंबर 14682 जालंधर-नई दिल्ली, 14712 श्रीगंगानगर-ऋषिकेश,12054 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी को अंबाला रेलवे स्टेशन पर रद किया गया।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 12459 नई दिल्ली-अमृतसर, 14888 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर और 12053 हरिद्वार-अमृतसर एक्सप्रेस को अंबाला से चलाया गया। ट्रेन नंबर 14618 अमृतसर-बनमनखी एक्सप्रेस,19326 अमृतसर-इंदौर, 14646 जम्मूतवी-जैसलमेर, 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस को को अंबाला-पानीपत के रास्ते और 04250 कटरा-लोहता को लुधियाना-गिल-धूरी-जाखल के रास्ते मुरादाबाद की तरफ भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिफंड को लेकर यात्री परेशान
हरिद्वार की तरफ जाने वाली ट्रेनों के रद होने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। उन्हें रिफंड लेने के लिए एक कमरे से दूसरे कमरे तक चक्कर काटने पड़े। रेलवे की तरफ से इस संबंध में कोई विशेष इंतजाम नहीं किया गया था। जब कुछ यात्री स्टेशन अधीक्षक के पास पहुंचे तो उन्हें कमरा नंबर 10 में जाने के निर्देश दिए गए। यहां टीटीई ने कर्मचारियों की टिकट रिफंड की रसीद दी।

टांगरी में पानी आने की वजह से अंबाला-सहारनपुर सेक्शन की डाउन लाइन शनिवार को प्रभावित हुई थी। इस दौरान अप लाइन से कुछ ट्रेनों को निकाला गया। रविवार दोपहर 1 बजे से ट्रेनों का संचालन पुन: शुरू कर दिया गया।
मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed