{"_id":"6a1c83b1cc801fe456096987","slug":"rustam-defeats-prince-in-dangal-ambala-news-c-36-1-sknl1003-164092-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दंगल में रुस्तम ने प्रिंस को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दंगल में रुस्तम ने प्रिंस को दी शिकस्त
विज्ञापन
बोह में आयोजित कुश्ती में प्रिंस को हराने के बाद खुशी मनाता पहलवान रूस्तम। स्वयं
बाबा लालदास महाराज की समाधि पर वार्षिक मेले का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के बोह स्थित श्री बाबा लालदास महाराज की समाधि पर वार्षिक मेला एवं संत समागम हुआ। श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन निर्वाण की अध्यक्षता में आयोजित इस उत्सव के दौरान आश्रम में स्थापित सभी देवी-देवताओं के विग्रहों का विशेष पूजन किया गया। इस दाैरान दंगल का आयोजन किया गया जिसमें अंबाला के रुस्तम ने राजपुरा के प्रिंस को हरा दिया।
मेले के उपलक्ष्य में रविवार सुबह 8 बजे विद्वान आचार्यों के सानिध्य में महारुद्राभिषेक पूजन का आयोजन हुआ। इसके एक घंटे बाद श्री रामायण पाठ, भोग, हवन तथा मंदिरों में आरती की गई। सुबह 11 बजे बाबा लालदास की समाधि स्थल पर हवन-आरती हुई।
दोनों के बीच हुई कांटे की टक्कर
दंगल में पंजाब सहित विभिन्न क्षेत्रों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। मुख्य मुकाबला अंबाला के पहलवान रुस्तम और राजपुरा के प्रिंस के बीच हुआ। इस कांटे की टक्कर में रुस्तम ने प्रिंस को हराकर कुश्ती अपने नाम की। इस महोत्सव में अध्यक्ष महंत स्वामी प्रकाश मुनि महाराज उदासीन, कोठारी गोपाल मुनि , डॉ. महंत स्वामी श्रवण मुनि उदासीन, स्वामी नरेश मुनि और प्रबंधक त्रिलोचनदास मौजूद रहे।