Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rush on trains during the festive season; 19.50 lakh passengers traveled via the Ambala division.

Ambala News: त्योहारों पर ट्रेनों में उमड़ी भीड़, अंबाला मंडल से 19.50 लाख यात्रियों ने किया सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rush on trains during the festive season; 19.50 lakh passengers traveled via the Ambala division.
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से बिहार के लिए रवाना होती ट्रेन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दीपावली और छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को संभालने के लिए उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल की ओर से किए गए विशेष इंतजाम कारगर साबित हुए। त्योहारी सीजन के दौरान मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से करीब 19.50 लाख यात्रियों ने रेल सफर किया। इनमें अकेले यूपी-बिहार सहित पूर्वी राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या करीब 5.20 लाख रही।
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने के साथ सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के इंतजाम किए। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि विशेष अभियानों के तहत रोजाना औसतन 40 हजार अतिरिक्त यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

---------
13 नवंबर तक 51 स्पेशल ट्रेनों के फेरे पूरे
रेलवे प्रशासन ने मंडल के प्रमुख स्टेशनों से बनकर चलने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के 67 फेरे निर्धारित किए थे। इनमें से 13 नवंबर तक 51 फेरे पूरे हो चुके हैं। ये ट्रेनें अंबाला छावनी, चंडीगढ़, बठिंडा, सरहिंद और सहारनपुर से चलाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
गुजरने वाली ट्रेनों के 150 फेरे पूरे
अंबाला मंडल से होकर गुजरने वाली 25 विशेष ट्रेनों के 189 फेरे निर्धारित किए गए थे। इनमें से 150 फेरे पूरे हो चुके हैं, जबकि 39 फेरे शेष हैं। त्योहारों के दौरान प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त रेलकर्मियों और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई। कंट्रोल रूम से ट्रेनों की आवाजाही पर निगरानी रखी गई। छठ के बाद लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए भी विशेष ट्रेनों का संचालन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed