{"_id":"5d9506ac8ebc3e93af0f569c","slug":"rumers-ambala-news-knl7149255","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस हादसे में स्कूली बच्चों की मौत, कई हुए घायल की सूचना से ट्रामा सेंटर में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस हादसे में स्कूली बच्चों की मौत, कई हुए घायल की सूचना से ट्रामा सेंटर में मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। बस हादसे में स्कूली बच्चों की मौत व कई घायल होने की सूचना ने नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में हड़कंप मचा दिया। आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को आनन-फानन में अलर्ट कर दिया गया। स्ट्रेचर व अन्य आवश्यक सामान बाहर निकालने के अलावा डाक्टरों को बुला लिया गया लेकिन एक घंटे तक कोई मरीज नहीं आया। थाने व चौकियों की पुलिस भी सकते में आ गई। लेकिन सूचना अफवाह में तब्दील हुई तो सभी ने राहत की सांस ली। डीसी ऑफिस से ट्रामा सेंटर की आरएमओ डॉ. सीमा को फोन पर यह सूचना दी गई थी। उसके बाद तमाम आपातकालीन तैयारियां पूरी की गई थी।
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे ट्रामा सेंटर में तैनात डॉ. संजय ने सभी कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया कि बलदेवनगर में एक स्कूली बस का एक्सीडेंट हुआ है। इसमें कुछ बच्चों की मौत हो गई है, कई घायल हैं। वे सिविल में लाए जा रहे हैं। तमाम स्ट्रेचर व सामान लेकर वे स्टाफ के साथ तैयार होकर इंतजार करने लगे। कुछ स्टाफ को माइनर ओटी में लगा दिया तो कुछ को स्ट्रेचर के साथ खड़ा किया गया ताकि मरीजों को तुरंत उपचार मुहैया कराया जा सके। इंतजार करते-करते एक घंटा बीत गया। इस दौरान मीडिया भी पहुंच गया। सभी अपने स्तर पर थाने व चौकी में फोन कर जानकारी लेने की कोशिश करते रहे लेकिन दोनों ने ही ऐसे किसी हादसे की जानकारी से इंकार कर दिया। कंट्रोलरूम में भी फोन किए गए लेकिन वहां भी कोई सूचना नहीं थी। कोई हादसा न होने की तसल्ली होने के बाद माहौल सामान्य हो गया।
आरएमओ डॉ. सीमा ने फोन पर दिए थे निर्देश: डॉ. संजय
-आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात डॉ. संजय के अनुसार उन्हें आरएमओ डॉ. सीमा ने एक बड़े हादसे की जानकारी देकर अरेंजमेंट के निर्देश दिए थे। उसी आधार पर मरीजों को तत्काल उपचार मुहैैया कराने के लिए तैयारियां पूरी की थी लेकिन कोई मरीज नहीं आया। यह एक अफवाह निकली।
विज्ञापन
डीसी कार्यालय से आया था फोन : डॉ. सीमा
-आरएमओ डॉ. सीमा के अनुसार उन्हें डीसी आफिस से फोन आया था कि बलदेवनगर के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। आवश्यक तैयारियां कर लें। इसी फोन के आधार पर उन्होंने डॉ. संजय को फोन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।
नहीं हुआ कोई हादसा, मात्र अफवाह
-बलदेवनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के अनुसार उन्हें हादसे के बारे में पूछने के लिए कुछ फोन आए थे लेकिन न तो चौकी में सूचना थी न किसी थाने में। इलाके में भी पता लगाया। ट्रामा सेंटर भी चैक किया लेकिन कोई हादसा नहीं होना पाया गया। यह केवल एक अफवाह थी।