फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   RTO car hit the bike, two injured

आरटीओ की गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
RTO car hit the bike, two injured
अंबाला सिटी। अंबाला-नेशनल हाईवे नंबर एक पर सर्विस लेन पर चलते दो बाइक सवारों को आरटीओ की गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वहां से फरार हो गए और एक पेट्रोल पंप की शरण ले ली। वहीं दोनों राजपुरा निवासी अर्शदीप और अरुण गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और सरकारी गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। घायल अर्शदीप ने बताया कि वे राजपुरा से अंबाला आ रहे थे कि अचानक किसी सरकारी गाड़ी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जो गलत साइड आ रही थी। जिसमें वो और उसका साथी घायल हुए हैं। वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शी सुमित ने बताया कि एक बोलेरो गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी, इस दौरान बाइक सवारों की कोई गलती नहीं थी। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल इलाज के लिए पहुंचा दिया।
विज्ञापन

हादसे के बारे में सूचना मिली थी। टीम को मौके पर भेज दिया था। मामले में जो भी कार्यवाई होगी वो की जाएगी।
-मुनीष, एसएचओ, सदर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed