फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   RSS performed arms worship on Dussehra, took out a procession

Ambala News: दशहरे पर आरएसएस ने किया शस्त्र पूजन, निकाला पथ संचलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
RSS performed arms worship on Dussehra, took out a procession
एसडी कॉलेज में स्वयंसेवकों के साथ प्रार्थना करते कैबिनेट मंत्री अनिल विज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला/ अंबाला सिटी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने वीरवार को विजय दशमी एवं संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष पर अंबाला कैंट और सिटी में पांच स्थानाें पर कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान उप नगर स्तर पर इस बार यह कार्यक्रम आयोजित किए गए।
स्वयंसेवकों ने पहले बौद्धिक में संघ के पदाधिकारियों से जानकारियां ली, इसके बाद पथ संचलन किया। इस दौरान शस्त्र पूजन भी किया गया। इन कार्यक्रमों में अंबाला कैंट में एसडी कॉलेज और बीडी हाईस्कूल तो सिटी में पुलिस लाइन मैदान, जियो गीता पार्क व एसए जैन कॉलेज में आयोजित हुआ।
विज्ञापन

नियुद्ध और घोष रहा मुख्य : गुरु नानक उप नगर का कार्यक्रम सनातन धर्म कॉलेज अंबाला छावनी में प्रात: 8 बजे आरंभ हुआ। पहले जिला संघचालक प्रदीप, प्रांत बौद्धिक प्रमुख भूपेश और मुख्य अतिथि जीएमएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राहुल दत्त ने शस्त्र पूजन किया। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह जीवन और उप नगर कार्यवाह राहुल ने किया और इसके बाद स्वयंसेवकों ने अनेक विधाओं का प्रदर्शन किया, जिनमें सामूहिक व्यायाम योग, समता, नियुद्ध और घोष मुख्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांत बौद्धिक प्रमुख भूपेश ने दशहरा पर्व का महत्व समझाते हुए संघ की 100 वर्ष की यात्रा को विस्तार से बताया। स्वयंसेवकों को समाज और राष्ट्र हित के लिए कार्य करने के लिए सदा तत्पर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में 282 लोग उपस्थित रहे।

इसी प्रकार बीडी स्कूल में भी कार्यक्रम हुआ, जिसमें नगर संघचालक कैलाश, सह विभाग कार्यवाह राम कुमार और मुख्य अतिथि एसडीएम वीनेश ने शस्त्र पूजन किया। इस कार्यक्रम का संचालन सह नगर कार्यवाह नरेंद्र और विकास, उप नगर कार्यवाह पंकज ने किया। यहां 375 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।

एसडी कॉलेज में स्वयंसेवकों के साथ प्रार्थना करते कैबिनेट मंत्री अनिल विज। संवाद

एसडी कॉलेज में स्वयंसेवकों के साथ प्रार्थना करते कैबिनेट मंत्री अनिल विज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed