{"_id":"62f568e74732ec4f3d3c62d1","slug":"rs-44-20-lakh-cheated-in-the-name-of-committee-ambala-news-knl11764548","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेटी के नाम पर 44.20 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेटी के नाम पर 44.20 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
छावनी के रवि कुमार से कमेटी के नाम पर 44.20 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। गृह मंत्री अनिल विज के दरबार में शिकायत पहुंचने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता कच्चा बाजार अंबाला छावनी निवासी रवि कुमार ने गृहमंत्री को दी शिकायत में बताया कि राम बाग रोड निवासी आरोपी पंकज ने कमेटी में पैसा निवेश करने के नाम पर उससे वर्ष 2017 में तीन कमेटी डलवा ली। इसमें एक कमेटी तीन लाख रुपये सालाना (25 हजार प्रति माह) दूसरी 18 लाख सालाना (डेढ़ लाख प्रति माह) और तीसरी कमेटी नौ लाख रुपये सालाना (75 हजार प्रति माह) की थी। बताया गया कि मार्च 2018 तक तीनों कमेटी की कुल 30 लाख रुपये किस्त अदा कर दी गई। उसने कमेटी की यह रकम अपने रिश्तेदारों और पिता के पास से लेकर भरी थी। आरोपी ने तीनों कमेटी की रकम जून 2018 में देने की बात कही, लेकिन इसके बाद वह टालमटोल करने लगा। फिर आरोपी ने भाई की मृत्यु का हवाला दिया और लेटलतीफी पर एक प्रतिशत ब्याज देने का भरोसा दिलाया। बाद में आरोपी ने न कमेटी के रुपये दिए और न ब्याज दिया।
फिर प्लाट रजिस्ट्री कराने का देता रहा झांसा
वर्ष 2019 में आरोपी ने कहा कि उसका झार मंडी (पंजाब) में उसकी मां के नाम से दो हजार गज का प्लाट है। वह रजिस्ट्री कराकर उसे रुपये दे देगा। आरोपी ने दिसंबर 2019 तक गुमराह करके रखा। इसके बाद आरोपी ने कहा कि पुलिस स्टेशन के नजदीक उसके पिता के पास कमेटी की दुकान है। वह दुकान उसके नाम ट्रांसफर करा देगा। इसके लिए उसने 3.50 लाख रुपये इसमें समायोजित किए। आरोपी ने बाकी रकम प्लाट में एडजस्ट करने की बात कही थी, लेकिन आरोपी ने अभी तक प्लाट की रजिस्ट्री नहीं कराई और न ही ब्याज समेत 44 लाख 20 हजार रुपये वापस लौटाए। बताया कि अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
------