फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   RPF took under protection the minor roaming at the station, accused of rape

Ambala News: स्टेशन पर घूम रही नाबालिग को आरपीएफ ने लिया संरक्षण में, बोली हुआ दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
RPF took under protection the minor roaming at the station, accused of rape
अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा संरक्षण में ली गई नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता निकली जोकि सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती का शिकार बन गई और एक व्यक्ति ने उसका कई बार शारीरिक व मानसिक शोषण किया। ये जानकारी उसने शुक्रवार को जिला बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन रंजीता के समक्ष दी। इस संबंध में अंबाला कैंट के जीआरपी थाने में जीरो एफआईआर दर्ज करके पंजाब के लालडू पुलिस स्टेशन भेजी गई है ताकि आरोपी के खिलाफ कार्यवाही हो सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नाबालिग की मां की ओर से दर्ज करवाए गए बयान के तहत बताया गया कि वो प्राइवेट नौकरी करती है और उसके पास तीन बच्चे हैं। छोटी बेटी छह जुलाई को अचानक लापता हो गई थी। इस संबंध में लालड़ू थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। नौ जुलाई को उसकी बेटी का फोन आया कि वो अंबाला शहर में है तो वो उसे पुलिस के साथ लेने के लिए अंबाला पहुंची, लेकिन बेटी नहीं मिली। 12 जुलाई को सुबह सीडब्लयूसी से फोन आया कि उसकी बेटी उनके पास है। बेटी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसे आशीष यादव नाम के लड़के ने बुलाया था और उसके कहे अनुसार वो सामान लेकर अंबाला कैंट बस अड्डे पर पहुंच गई थी। आशीष ने उसे खाटू श्याम घुमाने को कहा था, लेकिन वो उसे झज्जर में अपने एक रिश्तेदार के घर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वो उसे खाटू श्याम ले गया। फिर वो वापस अंबाला आया और यहां से ट्रेन में उसे फरुखाबाद ले गया। यहां उसके माता-पिता ने मिलकर उन दोनों की शादी करवा दी और यहां भी उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बेटी आरोपी की वीडियो बनाने लगी तो उसने मारपीट की और उसका मोबाइल तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी बेटी को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चला गया।
विज्ञापन

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने एक लड़की को संरक्षण में लिया था जोकि दुष्कर्म पीड़िता निकली। इसकी जानकारी आरपीएफ ने साझा नहीं की। उन्हें सीडब्लयूसी चेयरपर्सन की तरफ से यह जानकारी मिली थी। इसके बाद महिला अधिकारी ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। इसमें फरुखाबाद निवासी आशीष यादव के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई है जोकि आगामी कार्यवाही के लिए लालडू पुलिस को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मवीर सिंह, प्रभारी जीआरपी, अंबाला।
----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed