फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   RPF arrested fake colonel from railway station

अंबाला में नकली कर्नल मिला: आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन से काबू किया, मोबाइल व अन्य सामान बरामद

Thu, 30 Mar 2023 09:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Mar 2023 09:44 AM IST
सार

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने कर्नल की वर्दी पहनकर घूम रहे युवक को काबू किया है। मामला सेना से जुड़ा है इसलिए खुफिया एजेंसियां गहनता से मामले की पड़ताल कर रही हैं।

विज्ञापन
RPF arrested fake colonel from railway station
कर्नल की  वर्दी पहने आरपीएफ पोस्ट पर बैठा युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला में आरपीएफ ने बुधवार शाम को कैंट रेलवे स्टेशन से एक युवक को काबू किया। वह कर्नल की वर्दी पहनकर रेलवे स्टेशन पर घूम रहा था। आरपीएफ ने युवक से पूछताछ की तो वह कर्नल की वर्दी और सेना से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। युवक की उम्र लगभग 20-22 वर्ष है। युवक ने अपना नाम तुषार जय शर्मा और परा जाला नगर नई दिल्ली बताया है। उसके कब्जे से लाल रंग का बैग भी मिला है। बैग में कुछ कपड़े, बूट पॉलिश की डिब्बी, मोबाइल चार्जर, सेना की वर्दी पर लगने वाला बैच, एक बाजार का बिल और होटल का कार्ड मिला है।

विज्ञापन


तथ्याें को छिपाने की कोशिश कर रहा युवक
जीआरपी का कहना है कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसने जो फोन नंबर बताए हैं, सब गलत हैं। उसके पास जो मोबाइल मिला है, उसमें सिम नहीं है। वहीं मामला सेना से जुड़ा है इसलिए खुफिया एजेंसियां गहनता से मामले की पड़ताल कर रही हैं। यह भी सामने आया है कि जब आरपीएफ ने युवक को पकड़ा था तो उसके पास मोबाइल था लेकिन जीआरपी की पूछताछ के दौरान उसने अपना मोबाइल कपड़ों के नीचे छिपा लिया। वहीं एक कर्मचारी ने जब उसकी तलाशी ली तो उसने अपने अंडरवियर के अंदर मोबाइल को छिपाया हुआ था। इससे लगता है कि पकड़ा गया युवक मानसिक तौर पर बीमार नहीं है, वो जानबूझकर तथ्याें को छिपाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


सुरक्षा से जुड़ा मामला
सैन्य अधिकारी की वर्दी में एक युवक आरपीएफ ने सौंपा था। युवक ने प्राथमिक पूछताछ में कुछ जानकारी दी है। उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है। उसने जो मोबाइल नंबर बताए हैं, वो सभी गलत हैं। उसके पास जो मोबाइल मिला है, उसमें सिम नहीं है। ---जगदेव सिंह, ड्यूटी इंचार्ज, जीआरपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed