{"_id":"69b1c78fb2d35f66520b43c1","slug":"royal-fc-chandigarh-beat-city-football-club-2-1-ambala-news-c-36-1-sknl1003-159566-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रॉयल एफसी चंडीगढ़ ने सिटी फुटबॉल क्लब को 2-1 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रॉयल एफसी चंडीगढ़ ने सिटी फुटबॉल क्लब को 2-1 से हराया
विज्ञापन
छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित फुटबाल मैच में भिड़ते रॉयल फुटबॉल क्लब चंडीगढ
- फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
- छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में एसडी चटर्जी फुटबाॅल ट्रॉफी का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में एसडी चटर्जी फुटबाॅल ट्रॉफी का शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसाइटी की ओर से करवाई गई। बुधवार को पहले मैच में रॉयल फुटबॉल क्लब चंडीगढ़ ने सिटी फुटबॉल क्लब अंबाला को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
मैच के शुरुआत से ही दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले हाफ के अंतिम क्षणों में रॉयल फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी डिवाइन ने शानदार किक के जरिए गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में 54वें मिनट में रॉयल एफसी के मंजब ने रक्षा पंक्ति को छकाते हुए बढ़त को 2-0 कर दिया। खेल के 85वें मिनट में सिटी फुटबॉल क्लब के फैजल ने फील्ड गोल कर स्कोर 1-2 किया। इसके बाद कोई और गोल नहीं हो सका।
यमुनानगर 2-0 से विजयी
दिन के दूसरे मैच में डीएफए यमुनानगर और अंबाला इलेवन के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। यमुनानगर की टीम ने आक्रामक रुख अपनाते हुए मैच के शुरुआती पलों में ही बढ़त बना ली। 75वें मिनट में मिले पेनल्टी को गोल में बदलकर यमुनानगर ने 2-0 से जीत दर्ज की। इस मैच में जिला फुटबॉल संघ यमुनानगर के उपाध्यक्ष राजीव मेहता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत आगामी मैच रॉयल एफसी चंडीगढ़ बनाम कालका फुटबॉल एकेडमी और डीएफए यमुनानगर बनाम संधू फुटबॉल एकेडमी चंडीगढ़ के बीच खेले जाएंगे। इस अवसर पर सुमेष बवेजा, मुकेश रिंखी, अमोद जोशी, अरुण कांत शर्मा, मेवा लाल, गुरबियल सिंह, इंद्रजीत कालिया, अशोक शर्मा और मदन लाल यादव सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।