फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rods and poles moved between two sides in Deha Colony, waved swords

डेहा कॉलोनी में दो पक्षों के बीच चले रॉड व डंडे, लहराई तलवारें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Rods and poles moved between two sides in Deha Colony, waved swords
छावनी की डेहा कॉलोनी में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों रॉड व डंडे चल गए। इस मारपीट में दो युवकों को चोटें भी आई, जिन्हें उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। अभी इस मामले में किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इस झगड़े के दौरान दोनाें पक्षों के कुछ युवक तलवारें भी ले आए और दहशत फैलाने के इरादे से उन्होंने इलाके में सार्वजनिक रूप से तलवारों को लहराते हुए उत्पात मचाया। युवकों के हाथों में तलवारें देख स्थानीय लोग भी दहशत में दिखाई दिए। उधर, दोनों गुटों के युवक हाथों में तलवार लेकर एक-दूसरे को ललकारते हुए नजर आए। मामला बिगड़ता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। दोनों गुटों में किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी, उसी रंजिश के चलते दोनों गुट के युवक हथियारों के साथ भिड़ गए। चूंकि इलाके का माहौल तनावग्रस्त बना हुआ है, इसलिए पुलिस कर्मी भी एहतियातन मौके पर तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed