फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Robbery of three lakh rupees from a cold drink distributor solved after 9 months in Ambala

Ambala: कोल्ड ड्रिंक डिस्ट्रीब्यूटर से तीन लाख लूट की वारदात 9 माह सुलझी, तीन आरोपी काबू

Fri, 23 Jan 2026 12:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 23 Jan 2026 12:00 PM IST
सार

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंबाला कैंट के बीडी फ्लोर मिल के पीछे सिमरन विहार निवासी अभिषेक, शालीमार बाग निवासी राहुल, कुंज विहार निवासी दीपक के रूप में हुई है। कैंट के ही लालकुर्ती से एक जुवेनाइल को संरक्षण में लिया है।

विज्ञापन
Robbery of three lakh rupees from a cold drink distributor solved after 9 months in Ambala
पुलिस की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला कैंट में 13 मई 2025 को कोल्ड ड्रिंक डिस्ट्रीब्यूटर निर्मल विहार निवासी 49 वर्षीय संजीव त्रेहन से हुई लूटपाट की गुत्थी सीआईए-2 की टीम ने आखिरकार सुलझा ली है। 9 माह के बाद टीम ने इस मामले में तीन आरोपी को काबू किया व एक जुवेनाइल को सरंक्षण में लिया है। पूछताछ में आरोपी राहुल ने कबूला है कि उसने अपनी बाइक 60 हजार रुपये में गिरवी रखी हुई थी, उसे छुड़वाने के लिए पैसों की जरूरत थी। इसलिए दोस्तों संग मिलकर जल्द पैसे कमाने के लिए यह रास्ता अपनाया था। 

विज्ञापन


इन आरोपियों ने 13 मई को प्रीत नगर में पहले तो गोदाम से निकले एक्टिवा सवार संजीव त्रेहन व उनके बेटे की रेकी की थी। जैसे ही वह अंधेरे वाली गली में आए तो आंखों में मिर्च डाल दी। अनियंत्रित होकर एक्टिवा से गिरे तो चाकू से हमला कर तीन लाख रुपये की नकदी से भरा थैला लेकर भाग गए थे। इस हमले में कारोबारी व उसका बेटा घायल हो गए थे।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंबाला कैंट के बीडी फ्लोर मिल के पीछे सिमरन विहार निवासी अभिषेक, शालीमार बाग निवासी राहुल, कुंज विहार निवासी दीपक के रूप में हुई है। कैंट के ही लालकुर्ती से एक जुवेनाइल को संरक्षण में लिया है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में एएसआई नवीन राणा, वेद प्रकाश व हेड कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल थे। शुक्रवार कोर्ट में पेश कार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed