फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Robbery in Shaheed Express, Two passengers stabbed for resisting, attack happened after leaving Ambala Cantt

शहीद एक्सप्रेस में लूटपाट: विरोध करने परे दो यात्रियों को मारे चाकू, अंबाला कैंट से निकलने के बाद हुआ हमला

Thu, 18 Jul 2024 09:53 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 18 Jul 2024 09:53 PM IST
सार

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से ट्रेन में चढ़े तीन व्यक्तियों ने इस हमले को अंजाम दिया है और तीनों ने चाकू की नौक पर दो यात्रियों से लूटपाट करने की कोशिश की थी और जब दोनों यात्रियों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने एक के पेट में तो दूसरे के हाथ पर चाकू मार दिया।

विज्ञापन
Robbery in Shaheed Express, Two passengers stabbed for resisting, attack happened after leaving Ambala Cantt
पीड़ित को अस्पताल में लाते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर से जयनगर जा रही ट्रेन नंबर 14674 शहीद एक्सप्रेस में लूटपाट हो गई। तीन आरोपियों ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब ट्रेन अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूर पहुंची थी। लूट  के इरादे से चढ़े तीन आरोपियों ने चाकू मारकर दो यात्रियों को घायल कर दिया और उनका पर्स छीन लिया। घटना अंबाला और दुखेड़ी रेलवे स्टेशन के बीच हुई। हादसे की सूचना मिलते ही ट्रेन को तुरंत रोक दिया। चाकू मारने के बाद हमलावर ट्रेन से उतरकर भाग गए।

विज्ञापन


दस मिनट तक ट्रेन बीच रास्ते में ही खड़ी रही। सूचना मिलते ही बराड़ा आरपीएफ पोस्ट से उप निरीक्षक दान सिंह व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायलों को ट्रेन से नीचे उतारा। घटना वीरवार शाम लगभग 6.22 बजे हुई थी और ट्रेन को 6.40 बजे गंतव्य की तरफ रवाना किया गया। घायलों की पहचान लुधियाना निवासी संजय जोकि चिकन का काम करता है और दूसरे घायल संदीप के तौर पर हुई जोकि कपड़े का काम करता है। दोनों ढंडारी कलां से गोरखपुर जा रहे थे।।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी अनुसार अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से ट्रेन में चढ़े तीन व्यक्तियों ने इस हमले को अंजाम दिया है और तीनों ने चाकू की नौक पर दो यात्रियों से लूटपाट करने की कोशिश की थी और जब दोनों यात्रियों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने एक के पेट में तो दूसरे के हाथ पर चाकू मार दिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल एक यात्री को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
दोनों घायलों को कुछ संदिग्धों की फोटो दिखाई गई थी। इनमें से दो आरोपियों की पहचान हुई है। दोनों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। -अरुण कुमार,सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ, अंबाला मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed