{"_id":"67d33aaa8aa38f5a830beaba","slug":"robbery-in-himachal-express-student-injured-by-punching-ambala-news-c-36-1-amb1001-139112-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हिमाचल एक्सप्रेस में लूटपाट, छात्र को पंच मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हिमाचल एक्सप्रेस में लूटपाट, छात्र को पंच मारकर किया घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हिमाचल एक्सप्रेस में एक छात्र के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। हमलावरों ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से ट्रेन के चलने के कुछ देर बाद घटना को अंजाम दिया। उन्होंने यात्री के मुंह पर पंच मारा और बैग लेकर फरार हो गए। घटना 16 जनवरी को ट्रेन नंबर 14053 में हुई। ऑनलाइन शिकायत देने के तीन माह बाद अब अंबाला छावनी के जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
नई दिल्ली निवासी तलविंदर सिंह ने जीआरपी थाने को दी शिकायत में बताया कि 16 जनवरी को वो हिमाचल एक्सप्रेस के आरक्षित कोच एस-3 में सफर कर रहा था। सुबह लगभग 3.30 और चार बजे के बीच अंबाला कैंट स्टेशन पर उसने देखा कि तीन से चार लोग कोच में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। अचानक इनमें से एक व्यक्ति ने उसका बैग झपट लिया। जब उसने रोकने की कोशिश की तो अचानक दूसरे व्यक्ति ने पंच से उसके मुंह पर हमला कर दिया। उसने शोर मचाया तो अन्य यात्री नींद से जाग गए। इस दौरान हमलावर धीमी गति का फायदा उठाते हुए चलती ट्रेन से नीचे कूद गए और भाग गए। तलविंदर ने बताया कि बैग में उसकी कॉलेज की फीस 12 हजार रुपये, नया मोबाइल फोन, जरूरी दस्तावेज व कपड़े थे। उसने मामले की जानकारी रेलवे बोर्ड, रेल मंत्री, आरपीएफ के उच्चाधिकारियों सहित सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।