फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Roadways will run additional buses on Rakshabandhan

Ambala News: रक्षाबंधन पर रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Roadways will run additional buses on Rakshabandhan
अंबाला छावनी बस स्टैंड
अंबाला। रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज अतिरिक्त बसें चलाएगा। इसके लिए रोडवेज अधिकारियों ने पहले ही अपनी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

मुख्यालय से रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निशुल्क बस चलाने को लेकर पहले ही अंबाला डिपो में पत्र आ चुका है। जिसमें बताया गया है कि 18 अगस्त दोपहर बारह बजे से लेकर 19 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों के लिए रोडवेज की बसें निशुल्क रहेंगी।
इन रूटों पर भीड़ रहने की है संभावना
अंबाला छावनी से यमुनानगर के मार्ग पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा रहती है। इस रूट पर भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी। इसके अलावा अंबाला सिटी से नारनौल हिसार, सिरसा और जींद, कैथल रूट पर भी यात्रियों की भीड़ ज्यादा होने के चलते इन रूटों पर भी अंबाला डिपो की अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी। महिलाओं और बच्चों को 36 घंटे के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के लिए हरियाणा रोडवेज बसों में 18 अगस्त दोपहर 12 बजे से लेकर 19 अगस्त रात 12 बजे तक हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। रक्षाबंधन पर अंबाला छावनी बस स्टैंड और अंबाला सिटी बस अड्डे पर होने वाली भीड़ को लेकर विभाग तैयार है। कई चालक ओर परिचालक को रविवार को भी बुलाया गया है। क्योंकि रक्षाबंधन पर महिलाओं और बच्चों को रोडवेज की बसों में सफर के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

वर्जन -----------
रक्षाबंधन पर अंबाला छावनी और अंबाला सिटी बस अड्डे पर नारनौल हिसार, सिरसा और जींद, कैथल रूट के यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी। जिसके कारण यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed