फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Roadways buses will start running on routes again from today

Ambala News: आज से दोबारा रूटों पर उतरेंगी रोडवेज की बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will start running on routes again from today
अंबाला। किसान आंदोलन में लगी 30 बसों में करीब 10 बसें डिपो में पहुंच गई हैं। जोकि अंब ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के मार्गों पर चलाई जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को इस संबंध में विभाग की ओर से निर्देश जारी किए जाएंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार यात्रियों को आ रही परेशानी को देखते हुए बसों को वापस बुलाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर मंत्रणा की थी।
इन बसों के आने अंबाला से बराड़ा, अंबाला से साढौरा, अंबाला से नारायणगढ़ की तरफ आवागमन करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि इन्ही मार्गों से काफी संख्या में छात्र, नौकरीपेशा लोग और आमजन अपने कार्यों के लिए सिटी और कैंट की ओर आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

बसों की कमी से हो रही परेशानी
किसान आंदोलन के कारण 30 बसों को शंभू सीमा अंबाला की साइड लगाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि इस दौरान 140 बसों का अंबाला डिपो की ओर से और नारायणगढ़ सब डिपो की और से 47 बसों का संचालन किया जा रहा था। बावजूद इसके दूसरे राज्यों की ओर जाने वाली बसों की कमी के चलते यात्री परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी बंद हैं ये मार्ग
किसान आंदोलन के चलते 23 दिन बाद भी पंजाब, हिमाचल व जम्मू जाने वाली बसों का संचालन नहीं हो पाया है। ऐसे में यात्री रेलगाड़ियों से सफर करने को मजबूर हैं, लेकिन ऐसे में उन यात्रियों के लिए काफी दिक्कत है। जिन्हें बीच रास्ते के छोटे स्टेशनों पर उतरना पड़ रहा है। मौजूदा हालात देख कर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभी उक्त मार्गों पर बसों का संचालन करना अंबाला डिपो के लिए एक बड़ी चुनौती है।
वर्जन
किसान आंदोलन में लगी कुछ बसें डिपो में वापस आई हैं, जोकि अब उन मार्गों पर चलाई जाएगी। जहां यात्रियों की अधिक भीड़ रहती है।
अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed