फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Road to crematorium closed, villagers sitting on strike

Ambala News: श्मशान का रास्ता बंद, धरने पर बैठे ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Road to crematorium closed, villagers sitting on strike
बराड़ा। चंडीगढ़ से शामली के लिए बन रहे नेशनल हाईवे के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। बुधवार को इसी परेशानी के चलते अलावलपुर गांव के दर्जनों ग्रामीण धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

गांव के सरपंच प्रतिनिधि प्रवीण कुमार, पंच मंगाराम, मिंटू, अमित कुमार, नरेश कुमार ने बताया कि इस राजमार्ग के बनने से उनके गांव समेत आसपास के ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि इस राजमार्ग को पार करके उनके गांव का श्मशान है, गोचरान की जमीन है जबकि किसानों की जमीनें भी इसी तरफ हैं।
विज्ञापन

वह काफी समय से मांग कर रहे हैं कि जो पुराना रास्ता गांव से शमशान घाट की तरफ जा रहा है, वहां अंडरपास बनाया जाएं। लेकिन पुराने रास्ते की बजाय कहीं अन्य से अंडरपास बनाया जा रहा है जो दूर पड़ता है और इस अंडरपास की चौड़ाई भी काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें किसानों के अपने साधन नहीं निकाल पाएंगे। इसके अलावा इस राजमार्ग के बनने से गांव से बरसात का पानी भी बाहर नहीं जा पाएगा और गांव में बाढ़ की स्थिति पैदा होगी।
उन्होंने कहा कि वह कई बार लिखित रूप में अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं लेकिन कहीं पर भी उनकी सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि श्मशान की तरफ जाने वाले रास्ते अंडर पास बनाया जाए जिसकी चौड़ाई करीब 33 फिट हो। जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती वह धरने पर डटे रहेंगे। इस अवसर पर गांव के नरेश कुमार, आशू, जुझार सिंह, बलविंदर सिंह, संजीव कुमार, पशमीन, बलजीत सिंह, योगध्यान, गुरबख्श समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।



वर्जन----------

जो पुराना रास्ता है वह टेढ़ा है और टेढ़ा अंडरपास नहीं बनाया जा सकता। ग्रामीणों की सुविधा के लिए अन्य जगह अंडरपास बनाया जा रहा है। अंडरपास से शमशान घाट तक सड़क बनाई जाएगी। --------आशीष शर्मा, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed