फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ring from Unchahar, mobile and cash stolen from Chhattisgarh Express

Ambala News: ऊंचाहार से अंगूठी छतीसगढ़ एक्सप्रेस से मोबाइल व नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Ring from Unchahar, mobile and cash stolen from Chhattisgarh Express
अंबाला। दो अलग-अलग ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों का अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर सामान चोरी हो गया। पहली चोरी ट्रेन नंबर 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस में हुई। नरेला दिल्ली निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल को उसने अंबाला कैंट स्टेशन से नरेला के लिए टिकट ली। ट्रेन में चढ़ते समय किसी ने उसकी सोने की 8.5 ग्राम की अंगूठी निकाल ली। इसी प्रकार दूसरे मामले में जालंधर निवासी मनजीत सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल को वो परिवार सहित ट्रेन नंबर 18237 छतीसगढ़ एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। जब ट्रेन देर रात 1.30 बजे अंबाला कैंट स्टेशन के नजदीक रुकी हुई थी और शौचालय गया था। जब वो वापिस आया तो उसकी पत्नी ने बताया कि उसका काला वाला हैंडबैग नहीं मिल रहा। उन्होंने बैग की आसपास तलाश की, लेकिन बैग नहीं मिला जोकि चोरी हो गया था। बैग के अंदर दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, डेबिट कार्ड, पैन कार्ड सहित कुछ नकदी थी।
विज्ञापन

--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed