फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rigged for making new votes in The Barara Marketing cum Processing Society

द बराड़ा मार्केटिंग कम प्रोसेसिंग सोसायटी में नई वोटें बनवाने को लेकर धांधली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Rigged for making new votes in The Barara Marketing cum Processing Society
वोट बनवाने के लिए मौजूद भीड़ - फोटो : Ambala
बराड़ा। द बराड़ा मार्केटिंग कम प्रोसेसिंग सोसायटी में नए वोट बनवाने को लेकर बड़ी धांधली का आरोप है। सोसायटी की पूर्व चेयरपर्सन प्रमिला देवी ने कर्मचारियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करते हुए देर रात तक वोट बनाए हैं, जबकि पुलिस दो बार कर्मचारियों को इस बारे में हिदायत भी दे चुकी थी।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने सुबह होते ही इसकी गृहमंत्री अनिल विज को एक शिकायत देकर उन कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग की है जिन्होंने सोसायटी में वोट बनाने को लेकर धांधली की है। आरोप यहां तक है कि नई वोट बनाने के लिए न केवल पक्षपात किया गया है, बल्कि भोले-भाले ग्रामीणों से पैसे भी लिए गए हैं। जो पैसे रिकार्ड के अनुसार दिए गए, उनकी कोई रसीद भी नहीं दी गई है। दरअसल बराड़ा की इस अहम सोसायटी का चुनाव जल्द ही होना है। चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी प्रक्रिया के तहत नए वोट बनाए जा रहे हैं। शनिवार का दिन नए वोट बनाने के लिए आखिरी दिन था। नियमों के मुताबिक दोपहर दो बजे तक वोट बनाए जाने थे,परंतु कर्मचारियों ने यह प्रक्रिया रात्रि नौ बजे तक जारी रखी। कई बार वोटरों ने सोसायटी के कर्मचारियों के यहां हो हल्ला भी किया, क्योंकि उनका आरोप था कि कोविड-19 नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। दो बार शिकायत करने के बाद पुलिस मौके पर आई। चौकी प्रभारी अमित त्यागी ने बताया वे तो प्रकिया को बंद करके आए थे।
विज्ञापन

बख्शे नही जाएंगे दोषी
सहकारी समितियां कुरुक्षेत्र के उप रजिस्ट्रार रोहित गुप्ता का कहना है सोसायटी में वोटों में बरती गई लापरवाही का मामला उनकी जानकारी में आया है। उन्होंने सोसायटी का रिकॉर्ड तलब कर लिया है। मंगलवार को कर्मचारियों को कुरुक्षेत्र कार्यालय में तलब किया गया है।धांधली वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सभी आरोप झूठे हैं। वोटें निश्चित समय शनिवार शाम 5 बजे तक ही बनाई गई हैं। सारी प्रकिया पुलिस की मौजूदगी में संपन्न हुई है।
सुरेंद्र कुमार, मैनजेर, द बराड़ा मार्केटिंग।
भीड़ एकत्रित होने की सूचना पर पुलिस द्वारा शनिवार शाम 5 बजे कार्यालय का शटर डाउन करा दिया गया था। वहां से सभी कर्मचारियों व मौजूद लोगों को भेज दिया गया था।
अमित त्यागी, चौकी इंचार्ज, बराड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed