फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Revealed in the post-mortem report, Mohit got 20 bullets

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, मोहित को लगी 20 गोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Revealed in the post-mortem report, Mohit got 20 bullets
अंबाला। वीरवार को अंबाला-जगाधरी नेशनल हाईवे पर हुए गोलीकांड में मारे गए मोहित राणा के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया गया। डॉक्टरों के अनुसार मोहित के शरीर पर करीब 40 सुराख मिले। अंधाधुंध फायरिंग में मोहित को 20 के करीब गोलियां लगी। कुछ गोलियां शरीर के हिस्सों में फंसी हुई थी, जिन्हें डॉक्टरों की टीम ने निकाला है। डॉक्टर मेडिकल रिपोर्ट बनाकर पुलिस को सौंपेंगे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल विशाल भोला निवासी छावनी का चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार उसकी हालत स्थिर है। उसे छह गोलियां लगी हैं। चंडीगढ़ पीजीआई के डॉक्टरों की टीम ने काफी मशक्कत के बाद इन गोलियों को शरीर से निकाला है। विशाल की हालत अभी भी चिंताजनक है। वहीं पुलिस ने मृतक मोहित राणा के भाई सुभाष राणा (मोनू) की शिकायत पर चार से पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ संस्कार
छावनी के नागरिक अस्पताल में परिजनों, रिश्तेदारों सहित अन्य लोग भारी संख्या में पहुंचे थे। वहां उन्होंने हंगामा कर रोष जताया। अस्पताल से मोहित का शव लेकर परिजन गांव खेलन पहुंचे। यहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती में मोहित राणा का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed