फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Retired employees showed their skills in sports fair

Ambala News: खेल मेले में सेवानिवृत कर्मचारियों ने दिखाए जौहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Retired employees showed their skills in sports fair
नारायणगढ़ के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित खेल मेले में प्रतिभा दिखातीं
नारायणगढ़। शहीदी दिवस के अवसर पर रविवार को हरियाणा राजकीय सेवानिवृत अध्यापक संघ की ओर से खेल मेला हुआ। इसमें सेवानिवृत्तों ने हिस्सा लिया। खेल मेला राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ।
विज्ञापन

इसके मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्राध्यापक मास्टर केहर सिंह सैनी तथा सेवानिवृत मुख्य अध्यापक मास्टर जरनैल सिंह बड़ागढ़ थे। खेल मेले में सेवानिवृत कर्मचारियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जोश और उत्साह के साथ भाग लिया और यह दिखाया कि वह आज भी खेलों में पूरा दम खम रखते हैं। इस खेल मेले की खास बात यह रही कि इसमें 90 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शामिल हुए और खेल प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए आयोजन कर्ताओं की सराहना की और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। मेले में वॉलीबाल, कबड्डी, गोला फेंक, दौड़, साइकिल रेस, पैदल चाल आदि जैसे कई पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बुजुर्गों ने दी प्रतिक्रिया

खेल मेले में शामिल हुए 91 वर्षीय राम मूर्ति शर्मा ने कहा, यह हमारे लिए बचपन की यादें ताजा करने वाला अनुभव रहा। इस मेले ने हमें फिर से युवा महसूस कराया। 90 वर्षीय इंद्रपाल वर्मा ने कहा, इस आयोजन ने हमें यह सिखाया कि उम्र केवल एक संख्या है। हमें हमेशा खुद को सक्रिय रखना चाहिए। बुजुर्ग जगदीश चंद वर्मा 84 वर्षीय ने खेल मेले की सराहना करते हुए कहा, यह बहुत ही शानदार अनुभव था। ऐसे कार्यक्रम हर साल होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों ने किया सम्मानित

प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संघ के प्रधान कुलभूषण सैनी ने बताया कि इस तरह के खेल मेले बुजुर्ग सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए जरूरी हैं और भविष्य में इसे और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के आरंभ में शहीदों को याद करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत गत वर्ष में दिवंगत हुए कर्मचारी साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में लगभग 350 महिला एवं पुरुष सेवानिवृत कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed