{"_id":"676b55b34b16c9e883010898","slug":"result-of-fundamental-level-one-exam-will-be-declared-on-20thresult-of-fundamental-level-one-exam-will-be-declared-on-20th-ambala-news-c-36-1-amb1003-134897-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बुनियाद लेवल वन परीक्षा का 20 को परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बुनियाद लेवल वन परीक्षा का 20 को परिणाम
विज्ञापन
राजकीय स्कूल में मिशन बुनियाद की परीक्षा देते हुए विद्यार्थी। विभाग
अंबाला सिटी। जिले के राजकीय स्कूलों में बनाए गए 14 केंद्र पर मिशन बुनियाद लेवल वन की परीक्षा करवाई गई। परीक्षा देने के लिए आठवीं कक्षा में पढ़ रहे 4513 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था। इसमें से 4443 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा के लिए सुबह से विद्यार्थी केंद्र के बाहर पहुंचने शुरू हो गए थे। विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड चेक करने के उपरांत परीक्षा के लिए प्रवेश दिया गया। यह परीक्षा जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में करवाई गई। परीक्षा के लिए विभाग से अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा का आयोजन जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज की देखरेख में किया गया।
उत्तीर्ण विद्यार्थी लेवल टू परीक्षा में बैठेंगे
लेवल वन परीक्षा का परिणाम 20 जनवरी को घोषित होगा। लेवल वन परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी लेवल टू की परीक्षा में बैठेंगे। यह परीक्षा 28 जनवरी को करवाई जाएगी। लेवल टू का परिणाम 7 फरवरी को जारी किया जाएगा। इसके बाद लेवल तीन परीक्षा एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम 11 फरवरी को होगा। लेवल तीन का परिणाम 20 मार्च को आएगा। 25 मार्च को काउंसलिंग कार्यक्रम होगा। मिशन बुनियाद का नया बैच 7 अप्रैल से शुरू होगा। जिले की बात करें तो यहां राजकीय स्कूलों में पांच बुनियाद केंद्र चल रहे हैं।
विज्ञापन
इन केंद्र पर करवाई गई परीक्षा
अंबाला खंड वन में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पुलिस लाइन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रेम नगर, अंबाला खंड टू के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बकरा मार्केट, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बीसी बाजार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामबाग रोड में परीक्षा करवाई गई। इसी तरह बराड़ा खंड में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बराड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अधोया, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मुलाना, नारायणगढ़ खंड के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल नारायणगढ़, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नारायणगढ़ में परीक्षा हुई। साहा खंड के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल समलहेड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नहौनी, शहजादपुर खंड के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल शहजादपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कड़ासन में परीक्षा देने के लिए विद्यार्थी पहुंचे।
वर्जन
जिले भर में जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में मिशन बुनियाद वन की परीक्षा का सफल आयोजन किया गया है। इस परीक्षा का परिणाम 20 जनवरी को आएगा। 14 केंद्र पर 4443 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग।

डेरा गांव के राजकीय स्कूल में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के साथ प्रधानाचार्या व गणित - फोटो : वृंदावन में देवरहा बाबा की जलसमाधि के दौरान मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व अन्य। फाइल फोटो