फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Residents upset due to dairies running in residential area, corporation unknown

रिहायशी क्षेत्र में चल रहीं डेयरियों से शहरवासी परेशान, निगम अंजान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 02:11 AM IST
विज्ञापन
Residents upset due to dairies running in residential area, corporation unknown
अंबाला सिटी के पटेल नगर के रिहायशी भवनों के बीच लगे गंदगी के ढेर। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। शहर की रिहायशी कॉलोनियों के बीच चल रही डेयरियों के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि पटेल नगर में ही एक दर्जन से ज्यादा डेयरियां चल रही हैं, लेकिन निगम अधिकारी अंजान हैं, जबकि क्षेत्रवासियों के अनुसार इस संबंध में कई बार शिकायत की गई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि इन डेयरियों के कारण कॉलोनियों की नालियों में गोबर आदि गंदगी जमा रहती है। वहीं कॉलोनी के बीच खाली पड़े प्लॉटों में भी डेयरी संचालकों द्वारा गोबर के ढेर लगाए गए हैं। इस कारण स्थानीय वासियों को गंदगी के माहौल में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। निगम अधिकारियों को कई बार समस्या के बारे में जानकारी दी गई है, लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई संज्ञान नहीं लिया गया। इससे पहले निगम प्रशासन की ओर से डेयरी संचालकों को शहर से बाहर गांव कांवला और मंडौर क्षेत्र में प्लॉट अलॉट किए गए थे, जहां कुछ लोगों ने डेयरियों को शिफ्ट भी किया, जबकि अधिकतर ने नहीं किया। हैरानी की बात है कि कुछ डेयरी संचालक अपने अलॉट किए गए प्लॉट को किसी अन्य को किराए पर देकर खुद रिहायशी भवनों के बीच वापस आ गए। कुछ डेयरी संचालकों ने अलॉट किए गए प्लॉट को बेच भी दिया है। इसके बावजूद निगम अधिकारियों की ओर से सुध नहीं ली जा रही है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम अंबाला से कई बार अपील की है कि रिहायशी भवनों के बीच चल रही इन डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट करवाया जाए, लेकिन आज तक इस पर किसी प्रकार की कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन

डेयरियों के कारण कॉलोनी की नालियां गंदगी से लबालब रहती हैं। यदि यह डेयरियां कॉलोनी से बाहर चली जाएं तो लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। डेयरी संचालकों के कारण कॉलोनी में गंदगी फैल रही है। नालियां भी चोक रहती हैं। नगरनिगम अधिकारियों को इन डेयरी संचालकों पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनीता बतरा, स्थानीय निवासी पटेल नगर, अंबाला सिटी।
पटेल नगर कॉलोनी के बीच ज्यादातर खाली पड़े प्लॉट में इन डेयरी संचालकों द्वारा गोबर के ढेर लगाए गए हैं। इसके चलते कॉलोनी में गंदगी के कारण दुर्गंध रहती है। कॉलोनी की कुछ गलियों से निकलना मुश्किल हो चुका है। क्योंकि गोबर से आने वाली दुर्गंध के कारण लोग बहुत परेशान हैं। डेयरियां जल्द रिहायशी क्षेत्र से बाहर होनी चाहिए।
- जगदीश लाल, स्थानीय निवासी पटेल नगर, अंबाला सिटी।
बीते कई वर्ष पहले इन डेयरी संचालकों को शहर से बाहर गांव कांवला और मंडौर क्षेत्र में प्लॉट दिए गए थे, जहां कुछ डेयरी संचालकों ने अपने प्लॉट को किसी अन्य डेयरी संचालकों को बेच दिया है। संबंधित विभाग को चाहिए कि तुरंत इन डेयरी संचालकों पर कार्रवाई करे और आबादी क्षेत्र में चल रही डेयरियों को शहर से बाहर करें।
- राकेश शर्मा, स्थानीय निवासी पटेल नगर, अंबाला सिटी।
रिहायशी भवनों के बीच चल रही डेयरियों के कारण सबसे बड़ी समस्या बरसाती सीजन में होती है। ज्यादातर नालियों में गोबर आदि की गंदगी फंसी रहती है, जिस कारण बरसाती पानी की निकासी सही प्रकार से नहीं होती और गलियों के बीच बरसाती पानी लंबे समय तक खड़ा रहता है। कॉलोनी वासियों की परेशानियों को देखते हुए नगर निगम अधिकारियों को चाहिए कि इस समस्या पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करें।

- राजेश सैनी, स्थानीय निवासी पटेल नगर, अंबाला सिटी।
पटेल नगर में डेयरियों से संबंधित किसी प्रकार की समस्या नगर निगम अधिकारियों के संज्ञान में नहीं आई है। यदि पटेल नगर रिहायशी भवनों के बीच डेयरियां चल रही हैं तो उसकी जांच करवाई जाएगी। इन डेयरियों को कॉलोनी से बाहर शिफ्ट करवाया जाएगा और डेयरी संचालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- अमन ढांडा, डीएमसी नगरनिगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed