फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Reports from police stations claim the village and ward are drug-free, yet it's still being sold.

Ambala News: थानों से मिली रिपोर्ट में गांव व वार्ड नशा मुक्त होने का दावा, फिर भी बिक रहा

Tue, 28 Oct 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 28 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Reports from police stations claim the village and ward are drug-free, yet it's still being sold.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जिले के 466 गांव को नशा मुक्त करने का लक्ष्य लेकर चले पुलिस विभाग की रफ्तार महज 242 गांव पर ही आकर थम गई है। महज दो माह के भीतर अप्रैल 2025 में विभाग की तरफ से आनन-फानन थानों से मंगवाई गई रिपोर्ट व खानापूर्ति के तहत किए सर्वे के आधार पर इन गांव को नशा मुक्त करने का दावा तो कर दिया है।
जब दोबारा से पुलिस की टीम इन गांवों में जा रही है तो उनके सामने एक के बाद एक चुनौती खड़ी हो रही है। ग्रामीणों का सहयोग न मिलना पुलिस के इस अभियान को सफल करने में बांधा बन रहा है।
विज्ञापन

आईजी की जांच टीम में जब ग्रामीण से पूछा तो कुछ एक-दूसरे के गांव में नशा बिकने की बात बोलते हैं तो कुछ झूठ बोल देते हैं कि नशा नहीं है। जबकि कुछ ग्रामीण युवाओं द्वारा नशा करने की बात बोलकर पीछे हट जाते हैं। इस जांच में 46 गांव में दोबारा से नशा पाया गया था। अंबाला के हल्दरी, हसनपुर, पंजैल, वाजिदपुर, माजरा, पसियाला, नगला, सबका, दुबली, खानपुर, मनसूरपुर, काकरू, सद्दोपुर, नगला जट्टी, धमौली, गधौली, नग्गल, पंजिटो, प्रैल, सलोला, सादिकपुर, संतोकी, शेरपुर, लोंटा, रसूलपुर, महमुदपुर, पपलौथा, रजौली, धकौला, हरयौली, हरदी में पुलिस की टीम को दोबारा नशा पाया गया था। पुलिस की टीम को दोबारा जांच में वार्ड नंबर 8 महेशनगर, पड़ाव थाना क्षेत्र, चंदपुरा, सुभाष पार्क कॉलोनी में नशा पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed