फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Relief on the second day of online admission, help desks set up in colleges

ऑनलाइन दाखिले के दूसरे दिन मिली राहत, कॉलेजों में बनाए हेल्प डेस्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Relief on the second day of online admission, help desks set up in colleges
अंबाला। कॉलेजों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए मंगलवार को राहत रही। उच्चतर शिक्षा विभाग की ऑनलाइन वेबसाइट पर दिनभर आवेदन किए जा सके। इससे पहले सोमवार को पहले ही दिन वेबसाइट ठप रहने के कारण विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। वहीं दूूसरी ओर सभी राजकीय और राजकीय सहायता प्राप्त कॉलेजों में विद्यार्थियों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित कर दिए गए हैं। यहां पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें दाखिलों से जुड़ी हर जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। क्या दस्तावेज लगाए जाएंगे, कैसे आवेदन करें और क्या न करें विस्तार से समझाया जा रहा है। न केवल जानकारी दी जा रही है बल्कि कॉलेजों से ही ऑनलाइन आवेदन भरवाने के लिए टीम का गठन भी किया गया है ताकि विद्यार्थियों को फार्म भरने के लिए धक्के न खाने पड़ें। वहीं छावनी के राजकीय पीजी कॉलेज में दिनभर विद्यार्थियों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। यही हाल छावनी स्थित एसडी कॉलेज के भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed