फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Relief: Now Saksham Yuva will be able to update their qualifications on the portal

राहत: अब सक्षम युवा पोर्टल पर अपडेट कर सकेंगे अपनी योग्यता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Relief: Now Saksham Yuva will be able to update their qualifications on the portal
अंबाला सिटी। अपनी योग्यता अपडेट करने में परेशानी झेल रहे सक्षम युवाओं को राहत मिल गई है। विभाग ने पोर्टल को अपडेट कर दिया है, जिसके बाद वह छात्र भी अपनी योग्यता को अपलोड कर पा रहे जिन्होंने ओपन बोर्ड से अपनी पढ़ाई की है। वहीं, इस कारण पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) से योग्यता बेमेल होने की समस्या का भी निदान हो गया है। क्योंकि पिछले दिनों रोजगार विभाग की ओर से उन सक्षम युवाओं को अपनी योग्यता पोर्टल पर अपडेट करने के लिए सूचना दी जा रही थी, जिन्होंने पीपीपी में अपनी योग्यता कुछ ओर भरी थी और सक्षम पोर्टल पर कुछ ओर भरी हुई थी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही ऐसे युवाओें की परेशानी बढ़ गई थी। वहीं, जब यह युवा पोर्टल पर अपनी योग्यता को अपडेट करना चाह रहे थे तो युवाओं को विकल्प भी नहीं मिल रहा था, जिसको लेकर युवा बार-बार जिला रोजगार दफ्तर के चक्कर काट रहे थे। मगर इसके बाद विभाग ने युवाओं की समस्या को देखते हुए इस समस्या का निदान कर दिया है। बता दें कि जिले भर में करीब 9 हजार से अधिक युवा को पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त कोर्स में भर सकते हैं योग्यता
सक्षम पोर्टल पर अतिरिक्त कोर्स के नाम से कॉलम दिया गया है। इसमें युवा अपनी उस शिक्षा को अपडेट कर सकते हैं जो उन्होंने ओपन बोर्ड से की थी। इस कॉलम को भरने के बाद युवाओं का नाम भी सक्षम पोर्टल से नहीं हटेगा और पीपीपी के साथ भी युवाओं की योग्यता समान हो जाएगी। जिसका लाभ आने वाले समय में युवाओं को मिलेगा। क्योंकि पहले वह युवा अपनी योग्यता को पोर्टल पर अपलोड नहीं कर पाते थे। जिन्होंने ओपन बोर्ड से अपनी शिक्षा पूरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल अपडेट हो गया है। ओपन बोर्ड से पढ़ाई करने वाले युवा भी पोर्टल पर अपनी योग्यता अपडेट कर सकते हैं। जिससे युवाओं पीपीपी से मेल नहीं खाने की समस्या का निदान हो जाएगा।
- ममता, जिला रोजगार अधिकारी, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed