फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Relief in Haryana: Water level of rivers decreased in Ambala, Yamuna water came below danger mark in Panipat

हरियाणा में राहत: अंबाला में नदियों का जलस्तर हुआ कम, पानीपत में यमुना का पानी खतरे के निशान से नीचे आया

Sat, 15 Jul 2023 02:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 15 Jul 2023 02:01 PM IST
सार

हरियाणा में नदियों का जलस्तर कम होने से राहत मिली है। पानीपत और सोनीपत में भी यमुना का जलस्तर कम होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। अंबाला में भी सभी नदियां अपनी क्षमता से कम चल रही हैं।

विज्ञापन
Relief in Haryana: Water level of rivers decreased in Ambala, Yamuna water came below danger mark in Panipat
यमुना का जलस्तर कम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में अब नदियों का जलस्तर धीरे-धीरे घटने लगा है, जिसके कारण लोगों को कुछ राहत मिली है। वहीं, अंबाला में नदियाें का उफान अब न के बराबर है। सभी नदियां अपनी क्षमता से कम चल रही हैं। अब ग्रामीण क्षेत्रों से पानी निकासी प्रशासन के लिए चुनौती बन गई है। इसके साथ ही 61 गांवों को स्वास्थ्य विभाग ने संवेदनशील माना है। जिसके लिए इन गांवों में 176 टीमों को लगाया गया है। जो लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण करेंगी। लेकिन एनडीआरएफ टीमें अलर्ट पर है।

विज्ञापन


यमुना का पानी खतरे के निशान से नीचे
पानीपत में यमुना नदी में पानी खतरे के निशान से नीचे आ गया है। यह पानी अब 231. 25 मीटर पर बह रहा है। हथिनी कुंड बैराज से पानी कम छोड़ने पर हालात सामान्य होते जा रहे हैं। नवादा के पास टूटा तटबंध प्रशासन ने बंद कर दिया है। अब तामशाबाद के पास तटबंध के भराव का काम तेजी के साथ चल रहा है। प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। करीब आधा दर्जन गांव के खेतों में अभी जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


यमुना का जलस्तर घटने से राहत, फसल पर अब भी आफत
सोनीपत में यमुना का जलस्तर कम होने से राहत मिली है। यमुना का जलस्तर 215.1 मीटर तक आ गया है। हालांकि यमुना क्षेत्र में करीब 13445 एकड़ फसल में पानी भरा हुआ है। जिसमें गन्ने को छोड़कर अन्य फसल में भारी नुकसान हुआ है। यमुना नदी में जलस्तर कम होने से उससे सटे 25 गांवों को राहत मिली है। पानी से चौतरफा घिरे गांव जाजल टोंकी के लोगों को भी राहत है। गांव के रास्तों से पानी का स्तर कम हो गया है। यमुना क्षेत्र में फसलों में काफी नुकसान का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला करेंगे निरीक्षण
दोपहर बाद यमुना से नुकसान का निरीक्षण करने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी आएंगे। वह गांव जाजल और खुर्मपुर गांव में पहुंचेंगे। वह यमुना के पानी से हुए नुकसान का जायजा लेंगे। उधर, तीसरे दिन भी दिल्ली में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। रोडवेज की बस नहीं चलने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। सोनीपत से दिल्ली के लिए रोडवेज बस सेवा बंद है। वहीं पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर व उत्तराखंड से आ रही बसों को भी केजीपी-केएमपी जीरो प्वाइंट पर सवारी उतार कर वापस भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed