फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Relief from the sun, there was hustle and bustle in the parks

Ambala News: धूप से राहत, पार्कों में रही चहल-पहल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Relief from the sun, there was hustle and bustle in the parks
अंबाला सिटी। दो दिन से जहां रात में घना कोहरे ने सताया। वहीं, रविवार दिन में धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। पार्कों में लोगों की खूब चहल-पहल रही।
विज्ञापन

बच्चे झूलों पर खेलते दिखे तो बुजुर्ग भी धूप का आनंद लेने के साथ सैर करते दिखे। लोग पार्कों में पिकनिक मनाते नजर आए। छावनी के सुभाष पार्क में लोगों ने बोटिंग का भी खूब आनंद लिया। वहीं, धूप निकलने के साथ ही तेज हवा ने भी सताया। इससे धूप निकलने के बाद भी मौसम में ठंडक रही।
विज्ञापन

धूप निकलने से अधिकतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। रविवार को अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। मौसम विभाग के अनुसार नाै जनवरी तक घना कोहरा छाने की संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज बदल सकता है मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में छह जनवरी तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रह सकता है। इसी बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।


उन्होंने बताया कि छह जनवरी को राज्य के उत्तर और दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की भी संभावना बन रही है, लेकिन सात जनवरी से राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने और उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवा हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आ सकता है। कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed