फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Relief from rain, trees and pillars broken due to strong wind

Ambala News: बारिश होने से मिली राहत, तेज हवा से टूटे पेड़ और खंभे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Relief from rain, trees and pillars broken due to strong wind
अंबाला सिटी। दो दिन में बारिश व तेज हवा चलने से गर्मी से निजात मिली। वहीं बुधवार शाम को तेज हवा चलने के साथ ही हल्की बारिश और गुरुवार सुबह भी करीब 2 घंटे सुबह 5 से 7 बजे तक रूक-रूककर बारिश हुई। बारिश होने से गर्मी से निजात मिली, लेकिन तेज हवा चलने से जिले में कुछ जगहों पर पेड़ व खंभे टूट गए। शहर के काकरू, जड़ौत रोड और चौड़मस्तपुर क्षेत्र में खंभे टूटने से कई क्षेत्रों में सुबह से दोपहर तक भी बिजली बाधित रही। सुबह बिजली निगम के कर्मचारी कई जगहों पर बिजली सुचारू करते हुए नजर आए।
विज्ञापन

बिजली निगम अंबाला शहर डिविजन के कार्यकारी अभियंता सुखबीर सिंह ने बताया कि तेज हवा चलने से शहर में तीन-चार जगहों पर बिजली खंभे टूट गए थे। कुछ जगहों पर पेड़ की टहनियां भी बिजली तारों पर गिरने के कारण बिजली बाधित रही। निगम कर्मचारियों ने इन साइट पर कार्य कर बिजली को चलवाया। निगम की ओर से गर्मी व बरसात के मौसम को देखते हुए फील्ड में दिन और रात के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान पिछले 24 घंटे में 6.1 डिग्री सेल्सियस कम हुआ। इसी तरह न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस गिरा। जिले में पिछले 24 घंटे में 8.7 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

एक-दो तक गर्मी से मिल सकती है निजात
मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बारिश व तेज हवा चलने से दिन और रात के तापमान अब धीरे-धीरे बढेंगे। जिससे आने वाले एक-दो दिन तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। शुक्रवार को मौसम खुश्क रहने की संभावना है, हालांकि बादलवाई भी होने के आसार हैं। 22 और 23 जून को मौसम साफ रहने की संभावना है। 24 से 26 जून तक बादल छाने की संभावना है। पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आ रहा था। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed