फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Relief for commuters: New Delhi-Katra special train rescheduled

यात्रियों के लिए राहत : नई दिल्ली-कटड़ा स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Relief for commuters: New Delhi-Katra special train rescheduled
श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन। इंटरनेट 
अंबाला। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं और आम रेल यात्रियों को रेलवे ने सुविधा प्रदान की है। इस सुविधा के तहत उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन (04081/04082) की अवधि को विस्तार देने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग, समय और ठहराव के साथ ही संचालित की जाएगी।
विज्ञापन


दो फेरों का हुआ विस्तार
अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया, यात्रियों की भारी भीड़ और सुविधा को देखते हुए इन ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी की गई है। अब ट्रेन संख्या 04081 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा 9 और 10 जनवरी को भी चलेगी। इसी प्रकार श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली का संचालन 10 व 11 जनवरी को होगा।
विज्ञापन


यह है समय सारिणी
नई दिल्ली से ट्रेन रात 11:45 बजे रवाना होकर रात 2:30 बजे अंबाला कैंट और दोपहर 12 बजे कटड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। वापसी में ट्रेन नंबर 04082 कटड़ा से रात 9:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:40 बजे अंबाला कैंट और 10 बजे नई दिल्ली पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed