फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Relief due to falling water level of Markanda, water logging in villages

मरकंडा का जलस्तर गिरने से मिली राहत, गांवों में अभी जलभराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Relief due to falling water level of Markanda, water logging in villages
मुलाना। बीते रोज मरकंडा नदी में आए उफान से जलस्तर 46 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया था। इससे नेशनल हाईवे-344 पर भी नदी का पानी आ गया था, लेकिन मंगलवार को यह घटकर 12 हजार क्यूसेक रह गया है। इससे आमजन सहित सिंचाई विभाग और प्रशासन ने राहत की सांस ली है, हालांकि आधा दर्जन गांव में मंगलवार को भी जलभराव की स्थिति रही। फसलें भी पानी में डूबी रही। ग्रामीणों को पानी के बीच से ही आना जाना पड़ा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अनुसार पहाड़ों में बरसात थमने के बाद अब मरकंडा का जलस्तर घटता जा रहा है और अब जलस्तर बढ़ने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही जमा पानी की भी निकासी हो जाएगी। अगर किसी गांव में पानी नहीं उतरता है तो उसके लिए विभाग की अलग से विंग है, जो पंप के जरिए पानी निकलने में मदद करेगी। नहरी विभाग एसडीओ नितिश चंदेल ने बताया कि मंगलवार शाम को मारकंडा नदी का जलस्तर सामान्य हो गया है। इसके बावजूद उन्होंने फिलहाल लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed