फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Regular fodder subsidy amount was released for cattle in 11 Gaushalas of the district

Ambala News: जिले की 11 गोशालाओं में गोवंश के लिए नियमित चारा अनुदान राशि हुई जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Regular fodder subsidy amount was released for cattle in 11 Gaushalas of the district
अंबाला सिटी। हरियाणा सरकार की ओर से हरियाणा गो-सेवा आयोग के माध्यम से गोशाला को दी जाने वाली नियमित चारा अनुदान राशि की पांच माह की किश्त जारी की गई। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि अंबाला जिले में 11 गोशालाओं में गोवंश के लिए नियमित चारा अनुदान राशि के तहत 1 39 63 870 रुपये की राशि जारी की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन गोशाला को चारा अनुदान राशि उपलब्ध करवाई गई है, उनमें गौरी शंकर गऊ रक्षा समिति कालपी नजदीक साहा के लिए 4 98 015 रुपये की राशि, श्री कृष्ण गोशाला समिति यमकेश्वर तीर्थ हुसैनी नारायणगढ़ के लिए 2646900 रुपये की राशि, रामबाग गोशाला कमेटी रामबाग रोड अंबाला छावनी के लिए 3385 125 रुपये की राशि, केवल कृष्ण मिगलानी गोशाला समिति पुरानी अनाज मंडी अंबाला शहर के 1609560 रुपये, श्री गोबिंद गोशाला समिति बराड़ा के लिए 21 00 690 रुपये की राशि, भगवान श्री परशुराम गोशाला नजदीक खतौली अंबाला के लिए 530145 रुपये, श्री राधा कृष्ण गोधाम गोशाला मोखा माजरा अंबाला शहर 8 16 255 रुपये, गोशाला ट्रस्ट स्पाटू रोड अंबाला शहर 1673055 रुपये, श्री कृष्ण गऊ नंदीशाला शहजादपुर नारायणगढ़ के लिए 490 365 रुपये की राशि और श्री प्राचीन पटलेक्श्वर महादेव गोशाला रजपुरा के लिए 211140 रुपये की राशि जारी की गई है। इसी तरह श्री बांके बिहारी ट्रस्ट बपौली गांव शहजादपुर के लिए भी राशि जारी की गई है। उपायुक्त ने बताया कि गोसेवा आयोग के माध्यम से समय-समय पर गोशाला के संचालन व गोवंश के लिए राशि जारी की जाती है ताकि उनका बेहतर रख-रखाव किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed