फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Red alert on cold wave, there will be fog

Ambala News: शीतलहर पर का रेड अलर्ट, रहेगा कोहरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Red alert on cold wave, there will be fog
अंबाला सिटी। सर्दी की मार पिछले कई दिनों से पड़ रही है। पिछले नौ दिनों से तो दिन के साथ रात का तापमान भी कम है और पिछली तीन रात को सबसे ज्यादा ठंडी रिकॉर्ड की। सोमवार-मंगलवार की रात में अत्यधिक घने कोहरे से दृश्यता शून्य रही।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में भी सर्दियों में पहली बार इतना कोहरा देखने को मिला। शाम से ही अत्यधिक घना कोहरा छा गया और हाईवे पर भी वाहन चालकों को चलने में परेशानी झेलनी पड़ी। इसी तरह मंगलवार दोपहर 12 बजे तक भी अत्यधिक घना कोहरा रहा और शीतलहर चलने से ठंड रही। दोपहर करीब एक बजे धूप निकली। जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली।
विज्ञापन

मंगलवार दिन का अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह पिछले 24 घंटे में 3.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री नीचे चल रहा है। इसी तरह रात का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को भी अत्यधिक घने कोहरे और शीत दिन को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 20 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना है। इससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रह सकती है, मगर रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों अलसुबह घना कोहरा छाने की संभावना है।
पिछले सप्ताह में रिकॉर्ड तापमान
जनवरी अधिकतम न्यूनतम

8 10.9 6.0

9 10.4 6.2

10 10.8 6.5
11 11.9 6.6

12 11.0 5.4
13 12.4 6.3
14 13.0 4.4

15 9.3 3.6

16 12.7 4.4
धूप से राहत, रात का पारा गिरा
पिछले दो दिन से धूप निकलने से ठंड से राहत मिल रही है, मगर सुबह व शाम को अत्यधिक घने कोहरे के साथ सुन्न कर देने वाली ठंड सता रही है। अभी कुछ दिन से मौसम साफ चल रहा है। मौसम साफ होने के साथ ही ठंड भी बढ़ रही है। रात में तो बर्फीली ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। रात का तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तक भी रिकॉर्ड हो चुका है

आगे ऐसा रह सकता है तापमान
यदि बात करें मौसम की तो 17 जनवरी को अत्यधिक घना कोहरा छाने की संभावना है। शीतलहर के साथ अत्यधिक ठंडा दिन रह सकता है। इसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। दिन का अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 18 जनवरी को अत्यधिक घना कोहरा छाने और मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 19 जनवरी को मौसम साफ रहने के साथ घना कोहरा छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और 20 जनवरी को घना कोहरा छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

अंबाला छावनी में संत महात्मा को निमंत्रण पत्र सौंपते हिन्दू विश्व परिषद के सदस्य।

अंबाला छावनी में संत महात्मा को निमंत्रण पत्र सौंपते हिन्दू विश्व परिषद के सदस्य।

अंबाला छावनी में संत महात्मा को निमंत्रण पत्र सौंपते हिन्दू विश्व परिषद के सदस्य।

अंबाला छावनी में संत महात्मा को निमंत्रण पत्र सौंपते हिन्दू विश्व परिषद के सदस्य।

अंबाला छावनी में संत महात्मा को निमंत्रण पत्र सौंपते हिन्दू विश्व परिषद के सदस्य।

अंबाला छावनी में संत महात्मा को निमंत्रण पत्र सौंपते हिन्दू विश्व परिषद के सदस्य।

अंबाला छावनी में संत महात्मा को निमंत्रण पत्र सौंपते हिन्दू विश्व परिषद के सदस्य।

अंबाला छावनी में संत महात्मा को निमंत्रण पत्र सौंपते हिन्दू विश्व परिषद के सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed